सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे ही चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ता जा रहा है। इससे विभिन्न वार्डो में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होती जा रही है। सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए दार्जिलिंग लोकसभा के सांसद तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव राजू बिष्ट तथा सिलीगुड़ी ने नगर निगम के विभिन्न वार्डो में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। दार्जिलिंग के भाजपा सांसद राजू बिष्ट ने आज सिलीगुड़ी नगर निगम के एक, दो, तीन और 47 नम्बर वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों को साथ लेकर प्रचार किया उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में लोगों से वोट मांगे।
उन्होंने कहा कि लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव की तरह नगर निगम के चुनाव में सिलीगुड़ी की जनता भाजपा का समर्थन करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ नगर निगम में बोर्ड पर काबिज होगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम समग्र विकास के प्रति भाजपा पूरी तरह से कृतसंकल्प है।