Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

इजिप्ट के लाल सागर तट पर शार्क के बीच फंसा रशियन, टाइगर शार्क ने खींच-खींचकर मार डाला

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

डेस्क। मिश्र (Egypt) में शार्क ने जबरदस्त हमला किया और एक रूसी व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय लोगों ने बाद में इस टाइगर शार्क (Tiger Shark) को पकड़ लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शार्क ने एक रसियन व्यक्ति पर भयानक तरीके से हमला किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार हमले के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचे गोताखोर ने बताया कि पास के होटल के लाइफगार्ड द्वारा अलार्म बजाने के बाद लोग पीड़ित की मदद के लिए दौड़े लेकिन वे समय पर उस तक नहीं पहुंच पाए।
स्थानीय लोगों ने टाइगर शार्क को पकड़ा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि रूसी व्यक्ति को मारने के बाद टाइगर शार्क दूसरों पर भी हमला करना चाहता था। लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। टाइगर शार्क को पकड़ने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है और यूजर्स के कमेंट्स भी आ रहे हैं। घटना के बाद अधिकारियों ने समुद्र तट के 74 किलोमीटर (46 मील) हिस्से को बंद कर दिया है। साथ ही ऐलान किया कि यहां पर रविवार तक तैराकी, स्नॉर्कलिंग और दूसरे तरह के वाटर स्पोर्ट्स बंद रहेंगे। अथॉरिटी ने ज्यादा विवरण नहीं दिया और ट्वीट किया है कि समुद्र तट पर एक टाइगर शार्क के हमले से व्यक्ति की मौत हो गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हमले का वीडियो
इजिप्ट के लाल सागर तट पर शार्क के हमले का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति पानी में इधर-उधर चक्कर काट रहा है और उसके चारों ओर शार्क चक्कर लगा रहा है। शार्क उस व्यक्ति पर बार-बार हमला करता है और उसे अपनी तरफ खींच लेता है। रूसी अधिकारियों ने रशियन नागरिक की मौत की पुष्टि की है। मृतक की उम्र करीब 25 साल थी और इजिप्ट में पर्यटन के लिए नहीं गया। वह रशियन मिश्र का ही निवासी था।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.