Home » मनोरंजन » ‘केरला स्टोरी-2’ पर कानूनी ग्रहण : टाइटल, डायलॉग से लेकर कंटेंट तक पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने थमाया नोटिस

‘केरला स्टोरी-2’ पर कानूनी ग्रहण : टाइटल, डायलॉग से लेकर कंटेंट तक पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने थमाया नोटिस

डेस्क। फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर केरल उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है। कोर्ट ने इस मामले में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। फिल्म 27 फरवरी को. . .

डेस्क। फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर केरल उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है। कोर्ट ने इस मामले में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होनी है, जबकि अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी।

ट्रेलर को लेकर क्यों हुआ विवाद?

फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। इसके बाद कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि इसमें केरल की गलत तस्वीर दिखाई गई है। केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने भी फिल्म की आलोचना की है। शाइन कन्नूर के रहने वाले एक व्यक्ति ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि फिल्म से राज्य की छवि खराब हो सकती है और लोगों के बीच तनाव बढ़ सकता है।

सेंसर सर्टिफिकेट पर उठे सवाल

याचिकाकर्ता ने फिल्म को मिले U/A सर्टिफिकेट पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सीबीएफसी ने ठीक से जांच नहीं की कि फिल्म से कानून-व्यवस्था या समाज पर क्या असर पड़ सकता है।

टीजर के डायलॉग पर आपत्ति

याचिका में कहा गया है कि टीजर के आखिर में दिखाया गया मैसेज – ‘अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे’ – लोगों को भड़का सकता है। साथ ही यह भी कहा गया है कि ट्रेलर में अलग-अलग राज्यों की महिलाओं को दिखाया गया है, लेकिन कहानी को खास तौर पर केरल से जोड़ा गया है।

क्या बोले फिल्म के निर्माता?

विवाद बढ़ने के बाद विपुल अमृतलाल शाह ने कहा कि फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि दर्शक खुद तय करें कि फिल्म में जो दिखाया गया है वह सच है या नहीं। फिलहाल सबकी नजर अब कोर्ट के फैसले पर है, जो फिल्म की रिलीज से ठीक पहले आ सकता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम