Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

दिल्ली में 80 देशों के खाने का स्वाद चखेंगे विदेशी मेहमान , वर्ल्ड फूड फेस्टिवल शुरू, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ कार्यक्रम के दूसरे संसंकरण का उद्घाटन किया.  यह कार्यक्रम दिल्ली के प्रगति मैदान मं तीन दिनों (3 नवंबर से 5 नवंबर) तक चलेगा. वहीं इस कार्यक्रम का समापन राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी. बता दें, स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने के उद्देश्य से पीएम नरेंद्र मोदी ने एक लाख से ज्यादा SHG सदस्यों को भी बीज पूंजी सहायता देने की शुरुआत की है. इससे SHG को गुणवत्तापूर्ण प्रोडक्ट और बेहतर पैकेजिंग के जरिये बाजार में बेहतर दाम हासिल करने में सहायता मिलेगी.
पारंपरिक भारतीय व्यंजनों को किया जाएगा पेश
भारत मंडपम में आयोजित ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ कार्यक्रम में झारखंड ने भी हिस्सा लिया है. इसमें झारखंड को फोकस स्टेट के तौर पर रखा गया. बता दें, इस कार्यक्रम में 200 से अधिक शेफ शामिल हो रहे है जो दुनिया के सामने पारंपरिक भारतीय व्यंजनों को पेश करेंगे. वहीं कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए करीब 80 देशों के मेहमान दिल्ली पहुंच गए है.
बता दें, वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 कार्यक्रम के जरिए निवेशकों, उत्पादकों निर्यातकों की भागीदारी पर जोर दिया गया. इधर झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख दोपहर करीब 1:00 बजे झारखंड पवेलियन का उद्घाटन करेंगे.


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.