ADVERTISEMENT
Home » क्राइम » मालदा से सिलीगुड़ी तक ड्रग्स की तस्करी करने के आरोप में एक महिला गिरफ्तार

मालदा से सिलीगुड़ी तक ड्रग्स की तस्करी करने के आरोप में एक महिला गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। मालदा से सिलीगुड़ी तक ड्रग्स की तस्करी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. सोमवार को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और माटीगाड़ा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर माटीगाड़ा के विश्वास कॉलोनी इलाके से महिला को. . .

सिलीगुड़ी। मालदा से सिलीगुड़ी तक ड्रग्स की तस्करी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. सोमवार को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और माटीगाड़ा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर माटीगाड़ा के विश्वास कॉलोनी इलाके से महिला को गिरफ्तार किया. मंगलवार को महिला को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया.
गिरफ्तार महिला का नाम लक्ष्मी मंडल है. वह मालदा की रहने वाली है. महिला ब्राउन शुगर लेकर माटीगाड़ा के बिस्वास कॉलोनी पहुंची. इसकी जानकारी एसओजी को मिली. इसके बाद छापेमारी कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. महिला के बैग से 350 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ. बरामद ब्राउन शुगर की बाजार कीमत लाखों रुपये है. गिरफ्तार महिला को मंगलवार को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम