Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » कुछ हटकर » यहां लड़कियां पूरी जिन्दगीं अपने शरीर का बाल नहीं कटवा सकतीं, और ना ही शेव करने की है इजाजत, जाने कहां लड़कियों को मानने ही पड़ते है ये नियम

यहां लड़कियां पूरी जिन्दगीं अपने शरीर का बाल नहीं कटवा सकतीं, और ना ही शेव करने की है इजाजत, जाने कहां लड़कियों को मानने ही पड़ते है ये नियम

डेस्क। दुनिया भर के तमाम देशों में अलग-अलग रीति-रिवाजों के साथ लोग रहते हैं। कई समुदाय के लोगों के अपने नियम हैं। उस नियम से बढ़कर उनके लिए कुछ भी नहीं है। वहीं कुछ समाज ऐसे भी हैं, जहां आधुनिक. . .

डेस्क। दुनिया भर के तमाम देशों में अलग-अलग रीति-रिवाजों के साथ लोग रहते हैं। कई समुदाय के लोगों के अपने नियम हैं। उस नियम से बढ़कर उनके लिए कुछ भी नहीं है। वहीं कुछ समाज ऐसे भी हैं, जहां आधुनिक दौर में नियमों को लेकर ढील दी जाती है। जबकि कहीं-कहीं ऐसा नहीं है। आइए आज ऐसे ही एक समाज के बारे में बात करेंगे, जहां लड़कियों के लिए एक बेहद सख्त नियम है कि वे शरीर के किसी भी हिस्से के बाल को नहीं काट सकेंगी।
बालों को छुपाने के लिए कपड़े
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरी अमेरिका में रहने वाले अमीश समुदाय में ऐसे अजीब नियम हैं, जहां महिलाओं को शरीर के बालों को काटने की इजाजत नहीं है। वे अपने हाथ-पैर के बालों को भी ब्लीच नहीं कर सकती। इतना ही नहीं वे पैर के बालों को छुपाने के लिए ऐसे कपड़े पहनती हैं, जिनकी स्लीव्स लंबी होती है या फिर लंबी बाजू वाले मोजे पहनती हैं।
शेव करने की इजाजत नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे हाथों में भी वे पूरी बाजू वाले कपड़े पहनती हैं। इस समुदाय की महिलाओं को शरीर के किसी भी हिस्से के बाल को शेव करने की इजाजत नहीं है। इसके चलते उनके अंडर-आर्म हेयर बढ़े रहते हैं, जिससे उन्हें पसीने की बदबू का सामना करना पड़ता है। इस बदबू को कंट्रोल करने के लिए वे बगल में परफ्यूम लगाती हैं।
बताया जाता है कि जो भी महिला इन नियमों को तोड़ती है, उन्हें घरवालों के साथ ही समुदाय की ओर से भी सजा दी जाती है। बता दें कि अमीश समुदाय एनाबैप्टिज्म क्रिस्चन चर्च से जुड़ा हुआ है।इस समुदाय की महिलाएं बालों को लेकर चर्च के बिबलिकल नियमों का पालन करती हैं। इन्हीं नियमों के तहत उन्हें शरीर के बाल काटने को पूरी तरह वर्जित किया गया है।

Trending Now

यहां लड़कियां पूरी जिन्दगीं अपने शरीर का बाल नहीं कटवा सकतीं, और ना ही शेव करने की है इजाजत, जाने कहां लड़कियों को मानने ही पड़ते है ये नियम में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़