Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

वेस्ट बंगाल जेईई का रिजल्ट घोषित, 98.85% इंजीनियरिंग परीक्षा पास की, सिलीगुड़ी के हिमांशु शेखर ने हासिल किया है दूसरा स्थान

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

 

सिलीगुड़ी। स्टेट ज्वाइंट एंट्रेंस में सिलीगुड़ी के हिमांशु शेखर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया हैं। हिमांशु भानुनगर के निर्माण विद्याज्योति स्कूल के छात्र है। हिमांशु के पिता इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में काम करते हैं। हिमांशु भविष्य में कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते है।
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन रिजल्ट 2022 घोषित हो चुका है। पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एग्जामिनेशन बोर्ड ने पश्चिम बंगाल जेईई परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर एक्टिव कर दिया है। नतीजे जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी रिजल्ट देख सकते हैं।
इस साल कुल 98.85 प्रतिशत छात्रों ने बंगाल स्टेट बोर्ड की इंजीनियरिंग एंट्रेंस परीक्षा पास की है। WBJEE 2022 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों- wbjeeb.nic.in और wbjeeb.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार शाम 4 बजे से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डब्ल्यूबीजेईई 2022 रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि डब्ल्यूबीजेईई परिणाम रैंक कार्ड के रूप में घोषित किया जाएगा.


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.