गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में गवर्नर लक्ष्मण आचार्य ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।
हिमंता के अलावा 4 विधायकों भाजपा के रामेश्वर तेली, अजंता नेओम, AGP के अतुल बोरा, BPF के चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें दो बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से हैं।
शपथ कार्यक्रम में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी-NDA शासित राज्यों के सीएम और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। हिमंता का पूरा परिवार भी कार्यक्रम में मौजूद रहा।
किन 4 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
रामेश्वर तेली (बीजेपी नेता और मोदी सरकार में पूर्व राज्य मंत्री)
अजंता नियोग (पिछली सरकार में वित्त मंत्री)
अतुल बोरा (असम गण परिषद के अध्यक्ष और पिछली 2 सरकारों में मंत्री)
रण बोरो (बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता, पिछली सरकार में भी मंत्री)।
हिमंता बिस्वा सरमा के बारे में जानिए
लगातार 2 बार CM बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी
10 मई 2021 को पहली बार मुख्यमंत्री बने थे
जलुकबारी से लगातार छठी बार चुनाव जीता
कांग्रेस के बिदिशा नियोग को 89434 वोट से हराया
कांग्रेस पार्टी से राजनीति की शुरुआत की
2001 में पहली बार विधायक बने, 2002 में मंत्री
2015 में कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल
पूरे नॉर्थ ईस्ट में बीजेपी की जीत में बड़ा रोल
रामेश्वर तेली के बारे में जानिए
असम के चाय बागान समुदाय से आते हैं
असम के बड़े जनजाति नेताओं में गिनती
डुलियाजन सीट से विधानसभा चुनाव जीते
मोदी के दूसरे कार्यकाल में राज्य मंत्री रह चुके हैं
2014 में डिब्रूगढ़ सीटसे लोकसभा चुनाव जीता
2024 में बीजेपी ने राज्यसभा भेजा
डुलियाजन से 2001 से 2011 तक विधायक रहे
अतुल बोरा के बारे में जानिए
सहयोगी AGP (असम गण परिषद) के अध्यक्ष
बोकाखाट विधानसभा सीट से तीसरी बार जीते
बीजेपी 1.0, बीजेपी 2.0 में भी कैबिनेट मंत्री रहे
1996 में गोलाघाट सीट से विधायक बने थे
ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) के अध्यक्ष भी रहे हैं
चरण बोरो के बारे में जानिए
सहयोगी BPF (बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट) के नेता
उदलगुरी की माजबात सीट से चुनाव जीते
हिमंता 1.0 में परिवहन मंत्री थे
पिछले साल अक्टूबर में बने मंत्री
BJP-BPF में डील के बाद मंत्री बने
अजंता नियोग के बारे में जानिए
हिमंता सरकार का महिला चेहरा
गोलाघाट सीट से लगातार छठी बार विधायक बनीं
2021 से असम की वित्त मंत्री के पद पर
असम की पहली महिला वित्त मंत्री रहीं
सबसे ज्यादा समय तक महिला MLA का रिकॉर्ड
असम में गोगोई सरकार में भी मंत्री रह चुकी हैं
29 दिसंबर 2020 को कांग्रेस से बीजेपी में आईं