Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » सिलीगुड़ी में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, तेल टैंकर से टक्कर के बाद 30 मिनट तक सड़क रहा जाम

सिलीगुड़ी में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, तेल टैंकर से टक्कर के बाद 30 मिनट तक सड़क रहा जाम

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा ब्लॉक के घोषपाड़ा मोड़ इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान बाप्पा सिंह और छटका घोष. . .

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा ब्लॉक के घोषपाड़ा मोड़ इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान बाप्पा सिंह और छटका घोष के रूप में हुई है। दोनों का घर घोषपाड़ा के पास कालाराम जोट इलाके में बताया जा रहा है।

एक स्कूटी पर सवार थे तीन युवक

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तीन युवक एक स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। उसी दौरान उनकी स्कूटी की एक तेल टैंकर से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम

घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने करीब 30 मिनट तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर रंगापानी फांड़ी और फांसीदेवा थाना की पुलिस की बड़ी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और सड़क जाम हटाया गया।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम