Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सुहागरात के अगले दिन दुल्हन ने करा दी दूल्हे की हत्या, शर्मनाक सच आ गया था सामने, बिहार का शॉकिंग केस

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

पटना। बिहार के गया जिले में एक दुल्हन ने शादी के तीन दिन बाद ही अपने पति यानि दूल्हे की हत्या करवा दी। क्योंकि पति को उसका शर्मनाक सच जो पता चल गया था। शादी की रस्मों के दौरान ही उसने युवक के मर्डर की साजिश रच डाली।
गया. बिहार के गया पुलिस ने एक सप्ताह पहले हुए एक शख्स के ब्लाइंड मर्डर में अब जांच करने के बाद जो खुलासा किया है वह बेहद चौंकाने वाला है। युवक की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी नई-नवेली पत्नी ने कराई है। हैरानी की बात यह है कि सुहागरात के अगले दिन ही दूल्हे का मर्डर हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में कहोराम मच गया, वहीं शादी वाले परिवार में मामत पसर गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
गया जिल के लकडाही का है ये चौंकाने वाला मामला
दरअसल, यह मामला गया जिले के लकडाही गांव का है, जहां मृतक अशोक कुमार की पिछले महीने 29 मई को रेवती नाम की लड़की से शादी हुई थी। 30 मई को दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा करवाकर अपने घर लाया। लेकिन अगले दिन 31 मई की शाम अशोक अचानक घर से गायब हो गया। परिवार ने उसकी गुमशदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद जब पुलिस ने उसकी तलाश की तो गांव के पास सड़क किनारे युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला। उसका किसी धारदार हथियार से गला काटा गया था।
बहू का सच सुनकर परिवार के उड़ गए होश
पुलिस और परिवार भी हैरान था कि शादी के दो दिन बाद किसने अशोक की हत्या कर दी। मामले की जांच के लिए एसएसपी आशीष भारती ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की एक टीम का गठन किया। साथ ही परिवार और पत्नी से पूछताछ की, लेकिन दु्ल्हन के बार बार बदलते बयानों ने पुलिस को एक लीड दी। इसके बाद जब महिला से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूलते हुए सारा राज बयां कर दिया। जब इस बात का पता परिवार को पता चला तो उनके तो होश ही उड़ गए।
दुल्हन के अपने बहनोई के साथ थे संबंध
युवक की पत्नी रेवती ने बताया कि उसके अपने मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव से अवैध संबंध थे। लेकिन शादी के बीच इस बात की खबर पति अशोक को लग गई थी। बस शादी की रस्मों के दौरान ही उसने अपने पति की हत्या करने का प्लान बना लिया। इसके लिए रेवती उपेंद्र यादव से संपर्क किया और उसी से अशोक की हत्या करवा दी। लेकिन हैरानी बात यह है कि दो दिन पहले 6 जून को उपेंद्र यादव का शव भी मिला है। पुलिस जांच कर रही है कि उपेंद्र की हत्या आखिर किसने की है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.