ADVERTISEMENT
Home » पश्चिम बंगाल » काल बैशाखी ने बरपाया कहर : दो की मौत, 13 घायल , तीन सौ से ज्यादा घर पूरी तरह तबाह

काल बैशाखी ने बरपाया कहर : दो की मौत, 13 घायल , तीन सौ से ज्यादा घर पूरी तरह तबाह

कूचबिहार। कूचबिहार में एक बार फिर से काल बैसाखी का कहर टूटा है। रविवार की शाम आये काल बैसाखी तूफ़ान में दो लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हुए है। साथ ही साथ तीन सौ से. . .

कूचबिहार। कूचबिहार में एक बार फिर से काल बैसाखी का कहर टूटा है। रविवार की शाम आये काल बैसाखी तूफ़ान में दो लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हुए है। साथ ही साथ तीन सौ से ज्यादा घर पूरी तरह तबाह हो गए है।
बताते चले कि रविवार की शाम कूचबिहार प्रखंड1 के घुघुमारी और सूक्तबाड़ी सहित कई इलाकों में तूफान आया। इस तूफान में कई घरों के टीन शेड उड़ गए हैं। सड़क पर कई पेड़ गिर पड़े है और बिजली का पोल टूट गये हैं । तूफ़ान के ज़ोर से बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर पर गिरने से कई सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हुआ है। साथ ही फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। तूफ़ान शांत होने के बाद रात के समय प्रशासन के अधिकारी तूफान प्रभावित इलाके में जाकर प्रभावित निवासियों के लिए राहत एवं बचाव इंतजाम किए।
आपको बता दे कि चार दिन पहले भी अलीपुरद्वार जिले में काल बैसाखी के दौरान पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई। साथ ही सैकड़ों घर तूफान के कारण के कारण नष्ट हो गए थे। दरअसल तेज हवाओं के कारण उत्पन्न स्थानीय तूफान जो साधारणत: बंगाल में आते हैं, को काल बैसाखी कहा जाता है। गर्म एवं शुष्क स्थानीय हवाएं और आर्द्र समुद्री हवाएं इसका कारण हैं। इन हवाओं के मिलने के कारण मूसलाधार वर्षा होती है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम