Home » देश » तमिलनाडु के मंदिर में क्रेन गिरी, 4 लोगों की मौत, अरक्कोणम के मंडियाम्मन मंदिर में हुआ हादसा

तमिलनाडु के मंदिर में क्रेन गिरी, 4 लोगों की मौत, अरक्कोणम के मंडियाम्मन मंदिर में हुआ हादसा

चेन्नई। तमिलनाडु के अरक्कोणम स्थित मंडियाम्मन मंदिर में त्योहार के दौरान क्रेन गिरी गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। 9 लोग घायल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्रेन के संचालकों को हिरासत में लिया गया. . .

चेन्नई। तमिलनाडु के अरक्कोणम स्थित मंडियाम्मन मंदिर में त्योहार के दौरान क्रेन गिरी गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। 9 लोग घायल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्रेन के संचालकों को हिरासत में लिया गया है। त्योहार में क्रेन का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं थी।
घटना रविवार शाम की है। अरक्कोणम स्थित मंडियाम्मन मंदिर में मायिलेरु त्योहार चल रहा था। इस दौरान तीन लोग क्रेन से लटककर भगवान मूर्तियों को माला पहना रहा थे। तभी क्रेन का कंट्रोल बिगड़ा और वह गिर गई।
कंट्रोल बिगड़ने से पलट गई क्रेन
हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कई लोग क्रेन पर लटके हुए हैं। उनके हाथ में माला है, वे मूर्तियों को माला पहनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरन कंट्रोल बिगड़ने से क्रेन गिर गई। हादसे के बाद मंदिर में भगदड़ मच जाती है। कुछ लोगों ने क्रेन के नीचे दबे श्रद्धालुओं को निकालने की कोशिश की।

Web Stories
 
हर कोई करेगा तारीफ, जब पहनेंगी खुशी कपूर जैसी ड्रेसेज घर की इस दिशा में केले का पौधा लगाने से जीवन में आएगी खुशहाली सर्दियों में शरीर की तेल मालिश करने के 7 फायदे चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से मिलेंगे ये जादुई फायदे जरूरत से ज्यादा अदरक खाने से हो सकते हैं ये नुकसान