Home » खेल » वैभव सूर्यवंशी के पास है इतिहास रचने का मौका, RCB के स्टार बल्लेबाज को छोड़ सकते हैं पीछे

वैभव सूर्यवंशी के पास है इतिहास रचने का मौका, RCB के स्टार बल्लेबाज को छोड़ सकते हैं पीछे

डेस्क। राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 में अपना अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 19 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेलने वाली है। जहां पर टीम जीत दर्ज करके कमबैक करना चाहेगी. इस मुकाबले में 15 वर्षीय राजस्थान. . .

डेस्क। राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 में अपना अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 19 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेलने वाली है। जहां पर टीम जीत दर्ज करके कमबैक करना चाहेगी. इस मुकाबले में 15 वर्षीय राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। सूर्यवंशी अगर इस मुकाबले में शतक जड़ देते हैं, तो वो इतिहास रच देंगे. जिसके साथ ही वो आरसीबी के स्टार खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

वैभव सूर्यवंशी के पास है इतिहास रचने का मौका

राजस्थान रॉयल्स के उभरते हुए स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास सबसे तेज 1 हजार टी-20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का सुनहरा मौका है।फिलहाल ये रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के नाम दर्ज है। पडिक्कल ने सिर्फ 25 पारियों में 1 हजार टी-20 रन बना लिए थे। वहीं सूर्यवंशी ने अब तक 23 पारियों में 901 रन बना लिए हैं। अगर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सूर्यवंशी शतक जड़ देते हैं, तो उनके नाम सबसे तेज 1 हजार हो जाएंगे. पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सूर्यवंशी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में वो इस मुकाबले में उसके भरपाई करना चाहेंगे. सूर्यवंशी फिलहाल 5 मैचों में 200 रनों इस सीजन बना चुके हैं।

कोलकाता में पिच पर भी होगी मदद

ईडन गार्डन्स की पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में वहां वैभव सूर्यवंशी कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम फिलहाल बहुत ही खराब प्रदर्शन कर रही है। इस फ्रेंचाइजी के गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया है. वैभव अगर केकेआर के खिलाफ 100 रन बना देते हैं, तो वो ऑरेंज कैप की रेस में भी टॉप पर पहुंच जाएंगे। राजस्थान रॉयल्स की टीम फिलहाल इस सीजन में बहुत अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है. फ्रेंचाइजी ने 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम