Home » देश » बिश्नुपुर की रैली में पीएम मोदी ने ममता की पार्टी को खूब सुनाया, जनता से पूछा -क्या टीएमसी को सजा मिलनी चाहिए की नहीं’

बिश्नुपुर की रैली में पीएम मोदी ने ममता की पार्टी को खूब सुनाया, जनता से पूछा -क्या टीएमसी को सजा मिलनी चाहिए की नहीं’

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पुरुलिया के पास रायबाघिनी मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी की चार रैलियां निर्धारित हैं। बिश्नुपुर की अपनी पहली जनसभा में पीएम मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण. . .

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पुरुलिया के पास रायबाघिनी मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी की चार रैलियां निर्धारित हैं। बिश्नुपुर की अपनी पहली जनसभा में पीएम मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमले किए।
बिश्नुपुर की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा- आज पूरी दुनिया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का सम्मान करती है, लेकिन आदिवासी विरोधी टीएमसी उनका अपमान करती है। यहां बंगाल में जब राष्ट्रपति जी आईं, तो टीएमसी ने उनका अपमान कैसे किया, यह पूरे देश ने देखा है. बंगाल की बहनें राष्ट्रपति के अपमान को कभी नहीं भूलेंगी.’ ये वही टीएमसी है, जो घुसपैठियों को लाभ देने के लिए हर कानून-नियम तोड़ देती है। ये वही टीएमसी है, जो धर्म के आधार पर आरक्षण देने में जुटी है. संविधान की भावनाओं का गला घोटने में लगी है।

महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने ममता बनर्जी की पार्टी को खूब सुनाया

पश्चिम बंगाल चुनाव में बिश्नुपुर में रविवार को रैली करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र ने कहा कि बीजेपी की पहचान भी महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा से है। इसलिए देश के सभी राज्यों में बहन बेटियां सबसे अधिक बीजेपी को आशीर्वाद देती हैं। हम चाहते हैं कि विकसित भारत बनाने में बेटियों की भूमिका का विस्तार हो। राजनीति में भी ज्यादा से ज्यादा बेटियां आएं। लेकिन आपने देखा है संसद में क्या हुआ है। टीएमसी ने बंगाल की बेटियों के साथ एक और धोखा दिया है। बंगाल की बेटियां चाहती थी कि उनको 33 परसेंट आरक्षण मिले। मोदी ने ये सुनिश्चित किया कि यह 2029 से ही लागू हो। मोदी ने इसके लिए भी प्रयास किया। लेकिन टीएमसी नहीं चाहती थी कि बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में एमपी, एमएलए बने। कयोंकि बंगाल की बेटियां इनके महाजंगल राज को चुनौती दे रही हैं। इसलिए टीएमसी ने कांग्रेस के साथ मिलकर साजिश रची। इसलिए इन्होंने महिलाओं के लिए 33 परसेंट सीट सुरक्षित रखने का कानून नहीं बनने दिया। ये वही टीएमसी है जो घुसपैठियों को संरक्षण देने के लिए सभी कानून तोड़ देती है। मैं माता बहनों से पूछना चाहता हूं क्या टीएमसी को सजा मिलनी चाहिए की नहीं. बहनों के अधिकारों को लूटने वाली टीएमसी को जाना चाहिए कि नहीं।

चार जगहों में सभा

इसके बाद पीएम पुरुलिया में दोपहर 12:45 बजे, झारग्राम में दोपहर 2:45 बजे और मेदिनीपुर में शाम 4:30 बजे. 23 अप्रैल को होने वाली वोटिंग से पहले यह रैली जंगलमहल की राजनीति के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पार्टी दोनों स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मुख्य मंच के अलावा लोगों के बैठने के लिए करीब 100 मीटर लंबे तीन बड़े शेड तैयार किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए विशेष हेलीपैड भी बनाया गया है। इस रैली के जरिए बीजेपी पुरुलिया जिले में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है। मंच पर जिले के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के बीजेपी प्रत्याशी, सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और माना जा रहा है कि पीएम मोदी यहां से जंगलमहल के मतदाताओं को लेकर बड़ा संदेश दे सकते हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम