Home » देश » नीट विवाद: जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन, भूख हड़ताल पर रहेंगे सोनम वांगचुक

नीट विवाद: जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन, भूख हड़ताल पर रहेंगे सोनम वांगचुक

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहेगा। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि ‘संसद चलो’ मार्च जारी रहेगा और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर डटे रहेंगे। उन्होंने कहा. . .

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहेगा। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि ‘संसद चलो’ मार्च जारी रहेगा और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर डटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगों पर सरकार कोई ठोस फैसला नहीं लेती। सोमवार को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन आयोजित विरोध मार्च के दौरान दिल्ली में तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने आंसू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग किया। वहीं, विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और वाहनों में तोड़फोड़ के मामले में दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

सोनम वांगचुक की हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर सफदरजंग अस्पताल ने नया हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। अस्पताल के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और पिछले 24 घंटों में स्वास्थ्य में कुछ सुधार दर्ज किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि वांगचुक का ब्लड शुगर अभी भी सामान्य से कम है, लेकिन ORS और पोटैशियम सिरप दिए जाने के बाद उनके ब्लड पैरामीटर में सुधार हुआ है। वह अभी भी हल्के से मध्यम स्तर के डिहाइड्रेशन से उबर रहे हैं। उनकी निगरानी सफदरजंग अस्पताल और एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहु-विषयक टीम कर रही है।

पुलिस पर बल प्रयोग के आरोप, सरकार पर साधा निशाना

CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और कई लोगों के साथ मारपीट की। उन्होंने दावा किया कि कई कार्यकर्ता घायल हुए, जबकि सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। रंका ने कहा कि सरकार के साथ हुई बैठक से कोई समाधान नहीं निकला और पांच घंटे की बातचीत बेनतीजा रही। उन्होंने कहा कि यदि सरकार बातचीत करना चाहती है तो उसे प्रदर्शनकारियों के बीच आना होगा। साथ ही उन्होंने दोहराया कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, आंदोलन जारी रहेगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम