Home » खेल » भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में: जापान को 8 विकेट से रौंदा, शेफाली की आक्रामक पारी और चरणी की फिरकी का कमाल

भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में: जापान को 8 विकेट से रौंदा, शेफाली की आक्रामक पारी और चरणी की फिरकी का कमाल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में शानदार प्रवेश कर लिया है।. . .

आईची: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में शानदार प्रवेश कर लिया है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए जापानी टीम को कम स्कोर पर समेट दिया।

जापानी पारी का पतन और श्री चरणी की घातक गेंदबाजी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी जापान की पूरी टीम 19.5 ओवर में महज 57 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से गेंदबाजी में श्री चरणी ने बेहद घातक प्रदर्शन करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। इसके अलावा शेफाली वर्मा ने 2, जबकि दीप्ति शर्मा और श्रेयांका पाटिल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। जापान की दो बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन लौटीं।

शेफाली वर्मा की तूफानी पारी से आसान हुई जीत

जापान द्वारा दिए गए 58 रन के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने नाबाद 40 रन की शानदार और तेजतर्रार पारी खेली। भारत ने महज 5 ओवरों में 2 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम किया।

डिफेंडिंग चैंपियन है भारतीय टीम

आपको बता दें कि भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स की डिफेंडिंग चैंपियन है, जिसने पिछले संस्करण में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा हाल ही में भारत ने 8वीं बार महिला एशिया कप का खिताब भी जीता है, जिससे टीम का हौसला काफी बुलंद है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

  • भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, जी कमलिनी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़।
  • जापान: माई यानागीडा (कप्तान), अकारी निशिमोरा कानो (विकेटकीपर), हरूना इवासाकी, एरिका ओडा, अहिल्या चंदेल, शिमाको कातो, अकाया कातो-स्टेफोर्ड, अयूमी फूजीकावा, हिनासे गोतो, एरिका तोगुची क्विन और नोनोहा यासुमोटो।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम