ADVERTISEMENT
Home » देश » स्लोवाकिया ने भी किया भारत के UNSC स्थायी सदस्यता का समर्थन, पीएम मोदी ने दिया धन्यवाद

स्लोवाकिया ने भी किया भारत के UNSC स्थायी सदस्यता का समर्थन, पीएम मोदी ने दिया धन्यवाद

ब्रातिस्लावा। यूरोपीय देश स्लोवाकिया ने भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का समर्थन कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के यूरोपीय दौरे के दूसरे चरण में स्लोवाकिया में मौजूद हैं जहां उन्होंने देश के. . .

ब्रातिस्लावा। यूरोपीय देश स्लोवाकिया ने भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का समर्थन कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के यूरोपीय दौरे के दूसरे चरण में स्लोवाकिया में मौजूद हैं जहां उन्होंने देश के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ प्रेस को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने इस दौरान स्लोवाकिया के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है। पीएम मोदी का ये दौरा एक ऐतिहासिक पल है क्योंकि 1993 में स्लोवाकिया की आज़ादी के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है।
ब्रातिस्लावा में अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ उच्च-स्तरीय बातचीत की है। वे व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के क्षेत्रों में नए मौकों पर चर्चा करने के लिए प्रमुख बिज़नेस लीडर्स से भी मिलेंगे।

स्लोवाकिया ने भारत की स्थायी सदस्यता का किया समर्थन

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने संयुक्त राष्ट्र में सुधारों का समर्थन करते हुए जोरदार बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट का हकदार है। आधिकारिक कार्यक्रमों के दौरान बोलते हुए उन्होंने वैश्विक संस्थाओं में बदलाव करके उन्हें आज की हकीकत के अनुरूप बनाने के लिए स्लोवाकिया के समर्थन की सार्वजनिक रूप से घोषणा की। फिको ने कहा “मैं सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करना चाहता हूं कि स्लोवाकिया गणराज्य की सरकार संयुक्त राष्ट्र में सुधार का समर्थन करती है और हमारा दृढ़ विश्वास है कि भारत जैसे देशों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का ‘स्थायी सदस्य’ होना चाहिए।”
वहीं पीएम मोदी ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा ‘स्लोवाकिया के पीएम एक अनुभवी नेता होने के साथ साथ भारत के सच्चे मित्र हैं।’ उन्होंने कहा ‘ भारत स्लोवाकिया संबंध को एक नई ऊंचाई पर ले जाने में प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको की सच्ची मित्रता और प्रतिबद्धता का विशेष योगदान रहा है।’ पीएम मोदी ने इसके बाद घोषणा करते हुए कहा ‘इस खास मौके पर हमने भारत-स्लोवाकिया संबंध को कॉम्प्रिहेंसिव पार्टनरशिप का दर्जा देने का फैसला किया है। ये हमारे साझा विश्वास, साझा प्राथमिकता और साझा भविष्य का प्रतीक है।’

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम