ADVERTISEMENT
Home » मनोरंजन » Box Office: 6 फिल्‍में ₹21Cr कमाई! हॉन्टेड 3D, ‘मैं वापस आऊंगा’ चमकी, गवर्नर, ‘भारत भाग्य विधाता’ सुस्त

Box Office: 6 फिल्‍में ₹21Cr कमाई! हॉन्टेड 3D, ‘मैं वापस आऊंगा’ चमकी, गवर्नर, ‘भारत भाग्य विधाता’ सुस्त

डेस्क। रविवार को बॉक्‍स ऑफिस सभी छह बड़ी फिल्‍मों को वीकेंड की छुट्टी का फायदा मिला है। लेकिन बावजूद इसके शुक्रवार को ही रिलीज हुईं कंगना रनौत की ‘भारत भाग्‍य विधाता’ और मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ बहुत ज्यादा दम नहीं. . .

डेस्क। रविवार को बॉक्‍स ऑफिस सभी छह बड़ी फिल्‍मों को वीकेंड की छुट्टी का फायदा मिला है। लेकिन बावजूद इसके शुक्रवार को ही रिलीज हुईं कंगना रनौत की ‘भारत भाग्‍य विधाता’ और मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ बहुत ज्यादा दम नहीं दिखा सकीं। इसका सीधा असर अब वीकडेज में दिखने वाला है, जहां इन फिल्‍मों की कमाई गिरकर लाखों में पहुंच सकती है। दूसरी ओर, इम्‍त‍ियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला है। रविवार को दर्शक और कमाई दोनों में इजाफा हुआ है। पहले वीकेंड में सबसे अध‍िक चौंकाने का काम ‘हॉन्‍टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्‍ट’ ने किया है। नाम मात्र प्रमोशन के बावजूद इसने नई रिलीज 4 फिल्‍मों में सबसे अध‍िक कमाई की है।
वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्‍क होना है’ ने भी अपने दूसरे वीकेंड में मजबूत पकड़ दिखाई है। ‘हॉन्‍टेड 3डी’ के बाद यह रविवार को हिंदी पट्टी में दूसरी सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म बनी है। जबकि राम चरण की ‘पेद्दी’ रिलीज के 11वें दिन भी पैन इंडिया सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म बनी है। यह अब वर्ल्‍डवाइड 300 करोड़ क्‍लब में पहुंच गई है। हालांकि, हिंदी में इसके हाथ तंग है और यह सही मायने में सिर्फ अपनी मूल भाषा तेलुगू में ही कमाई कर पा रही है। इन सभी छह फ‍िल्‍मों ने रविवार को कुल म‍िलाकर ₹21.25 करोड़ का नेट कलेक्‍शन क‍िया है।

‘पेद्दी’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन: 11वां दिन

Sacnilk के मुताबिक, 11वें दिन बुच्‍ची बाबू सना के डायरेक्‍शन में बनी ‘पेद्दी’ ने तेलुगू, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्‍नड़ मिलाकर कुल ₹9.20 करोड़ का नेट बिजनस किया है। इससे भारत में फिल्‍म का टोटल ग्रॉस कलेक्‍शन ₹256.23 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹216.00 करोड़ हो गया है। हालांकि, यह अभी भी अपने ₹350 करोड़ के बजट से बहुत पीछे है। रविवार को राम चरण और जान्‍हवी कपूर की फिल्‍म ने हिंदी वर्जन से महज ₹1.20 करोड़ की कमाई की है। विदेशों में फिल्म ने अब तक ₹51.75 करोड़ का ग्रॉस बिजनस किया है। इस तरह देश और दुनिया मिलाकर ‘पेद्दी’ का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹307.98 करोड़ हो गया है।

पहला हफ्ता – ₹193.55 करोड़
9वां दिन, शुक्रवार – ₹5.15 करोड़
10वां दिन, शनिवार – ₹8.10 करोड़
11वां दिन, रविवार – ₹9.20 करोड़।

ADVERTISEMENT

‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

वीकेंड की असली विनर ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ है। विक्रम भट्ट के डायरेक्‍शन में महज ₹15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म ने तीन दिनों में देश में ₹9.35 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे स्‍टारर यह फिल्‍म बिना किसी अध‍िक शोर के सिनेमाघरों में उतरी और फ्रेंचाइज की फैन फॉलोइंग ने इसका भरपूर साथ दिया है। ओपनिंग डे पर शुक्रवार को ₹2.50 करोड़ और शनिवार को ₹3.25 करोड़ कमाने के बाद इसने रविवार को ₹3.60 करोड़ का नेट बिजनस किया है। जैसी रफ्तार है, बहुत संभव है कि यह अपने पहले हफ्ते में ही बजट निकालकर मुनाफा कमाने लगेगी।
पहला दिन, शुक्रवार – ₹2.50 करोड़
दूसरा दिन, शनिवार – ₹3.25 करोड़
तीसरा दिन, रविवार – ₹3.60 करोड़

‘है जवानी तो इश्‍क होना है’ बॉक्‍स ऑफिस: 10वां दिन


वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर स्‍टारर ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की तारीफ बनती है। चार नई रिलीज के बीच इसने अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है और दूसरे रविवार को ₹2.75 करोड़ की नेट कमाई की है। ₹95 करोड़ के बजट में बनी HJTIHH ने देश में अब तक ₹51.91 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹43.70 करोड़ का नेट कारोबार कर लिया है। विदेशों में फिल्म ने 10 दिनों में ₹13.60 करोड़ की कमाई की है। इस तरह देश और दुनिया मिलाकर इसने ₹65.51 करोड़ का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।
पहले हफ्ते की कमाई – ₹36.85 करोड़
8वां दिन, शुक्रवार – ₹1.85 करोड़
9वां दिन, शनिवार – ₹2.25 करोड़
10वां दिन, रविवार – ₹2.75 करोड़

‘मैं वापस आऊंगा’ में वेदांग रैना और शर्वरी वाघ


इम्‍त‍ियाज अली के डायरेक्‍शन में बनी ‘मैं वापस आऊंगा’ को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला है। फिल्‍म की तारीफ हो रही है। नसीरुद्दीन शाह की बेहतरीन एक्‍ट‍िंग, दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शर्वरी स्‍टारर यह फिल्‍म दिलों को छू रही है। नतीजा, तीसरे दिन ‘मैं वापस आऊंगा’ ने देश में ₹2.50 करोड़ की नेट कमाई की। ओपनिंग डे पर इसने ₹1.15 करोड़ का कारोबार किया था। तीन दिनों में फिल्‍म ने भारत में ₹6.60 करोड़ की ग्रॉस कमाई और ₹5.50 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। हालांकि, ‘मैं वापस आऊंगा’ का बजट ₹70 करोड़ बताया जाता है, इस लिहाज से इसे अभी बहुत मेहनत करनी होगी।
पहला दिन, शुक्रवार – ₹1.15 करोड़
दूसरा दिन, शनिवार – ₹1.85 करोड़
तीसरा दिन, रविवार – ₹2.50 करोड़

‘भारत भाग्य विधाता’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

कंगना रनौत स्‍टारर ‘भारत भाग्य विधाता’ को भी तीसरे दिन रविवार का फायदा मिला है, लेकिन 26/11 की भयावह रात की सच्‍ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्‍म पहले वीकेंड में बहुत जोर नहीं दिखा सकी है। ओपनिंग डे पर ₹1.00 करोड़ कमाने वाली ‘भारत भाग्‍य विधाता’ ने तीसरे दिन ₹1.80 करोड़ की नेट कमाई की। इससे भारत में फिल्‍म का कुल ग्रॉस कमाई ₹5.09 करोड़ और नेट कलेक्‍शन ₹4.25 करोड़ तक पहुंचा है। हालांकि, दिलचस्‍प बात यह है कि फिल्‍म का प्रोडक्‍शन बजट ₹15 करोड़ है, ऐसे में यदि यह वीकडेज में पकड़ बनाए रखे तो फायदेमंद साबित हो सकती है।
पहला दिन, शुक्रवार – ₹1.00 करोड़
दूसरा दिन, शनिवार – ₹1.45 करोड़
तीसरा दिन, रविवार – ₹1.80 करोड़

‘गवर्नर’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

चिन्‍मय मंडलेकर के डायरेक्‍शन में बनी मनोज बाजपेयी स्‍टारर ‘गवर्नर’ नई-पुरानी फिल्‍मों की फेहरिस्‍त में सबसे कमजोर स्‍थ‍िति में है। शुक्रवार को ओपनिंग डे पर महज ₹90 लाख कमाने वाली इस फिल्‍म ने रविवार को थोड़ा जोर लगाया और तीसरे दिन ₹1.40 करोड़ की नेट कमाई की। इससे भारत में फिल्‍म का ग्रॉस कमाई ₹4.14 करोड़ और नेट कलेक्‍शन ₹3.45 करोड़ तक पहुंचा है। विपुल शाह के बैनर तले बनी ‘गवर्नर’ का बजट ₹25 करोड़ है।
पहला दिन, शुक्रवार – ₹90 लाख
दूसरा दिन, शनिवार – ₹1.15 करोड़
तीसरा दिन, रविवार – ₹1.40 करोड़

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम