ADVERTISEMENT
Home » पश्चिम बंगाल » West Bengal Election 2026 Voting, Phase 2 Live Updates: हावड़ा में लाठीचार्ज, हंगामा करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

West Bengal Election 2026 Voting, Phase 2 Live Updates: हावड़ा में लाठीचार्ज, हंगामा करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

डेस्क। पश्चिम बंगाल में बुधवार यानी आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। बंगाल की जनता मतदान कर 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी।पश्चिम बंगाल में आज दूसरे और आखिरी चरण का. . .

डेस्क। पश्चिम बंगाल में बुधवार यानी आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। बंगाल की जनता मतदान कर 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी।
पश्चिम बंगाल में आज दूसरे और आखिरी चरण का मतदान है। सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है. दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों पर 92 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था. दूसरे चरण में 1448 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है।

हावड़ा में लाठीचार्ज, हंगामा करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

हावड़ा के बाली विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान उस समय तनाव फैल गया जब डॉन बॉस्को लिलुआ सहनलाल विद्यालय के मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन खराब हो गई। मशीन में गड़बड़ी की वजह से वोटिंग प्रक्रिया बाधित होने पर मतदाता उत्तेजित हो उठे और स्थिति बिगड़ गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा. इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रियंका टिबरेवाल की पोलिंग अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों से बहस

ADVERTISEMENT

एंटली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल की कोलकाता के एक पोलिंग बूथ पर पोलिंग अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों से बहस हो गई। खबर है कि बूथ छोटा होने की वजह से उनके पोलिंग एजेंट को बाहर भेज दिया गया। TMC के चुनाव एजेंट भी इस बहस में शामिल हो गए, जिसके बाद दोनों को बाहर भेज दिया गया. प्रियंका ने कहा कि देखिए वे कितने परेशान हैं. उनके पास एक बटन दबाने के लिए 10 लोग हैं।

सुवेंदु ने किए हनुमान मंदिर में दर्शन, बोले- ज्यादा से ज्यादा वोटिंग कीजिए

पश्चिम बंगाल विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में हनुमान मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा वोटिंग कीजिए।

नॉर्थ दमदम में बूथ नंबर 66 पर EVM खराब

नॉर्थ दमदम में बूथ नंबर 66 पर EVM में खराबी आ गई है. न्यू बैरकपुर इलाके में वोटिंग के लिए लंबी लाइनें लगी हैं। वोटर परेशान हैं।

मतदान करने जाते समय इस्कॉन के भिक्षु नृत्य करते हुए

बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण में मतदान करने जाते समय इस्कॉन के भिक्षु नृत्य करते हुए और ‘भजन’ गाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

नदिया में BJP के कैंप पर हमला

नदिया जिले के शांतिपुर विधानसभा क्षेत्र के ‘स्टीमर घाट’ इलाके में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ बदमाशों ने बूथ नंबर 221 पर BJP के एक कैंप पर हमला कर दिया. ऐसा आरोप लगाया गया है।

किस जिले में कितनी सीटें

दक्षिण कोलकाता- 4
हावड़ा-16
हुगली-18
पूर्व वर्धमान-16
नदिया-17
नॉर्थ 24 परगना-33
साउथ 24 परगना-31
नॉर्थ कोलकाता-7

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम