कोलकाता। बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट (फालता) पर 21 मई को फिर से चुनाव होगा। शुरुआती रुझान में भाजपा 103 और टीएमसी 103 सीटों पर आगे चल रही है। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। नंदीग्राम से सुवेंदु बनर्जी को बढ़त है। राज्य में ममता बनर्जी 15 साल से सत्ता में हैं।
भवानीपुर के सखावत मेमोरियल स्कूल के काउंटिंग सेंटर के बाहर भाजपा और टीमएसी के एजेंटों के बीच बहस हुई।
जानिए कौन उम्मीदवार आगे, कौन पीछे
@ मध्यमग्राम में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रथिन घोष आगे चल रहे हैं।
@ बारासात में BJP के उम्मीदवार शंकर चटर्जी आगे हैं।
@ आमडांगा में BJP के उम्मीदवार अरिंदम मजूमदार आगे चल रहे हैं
vदेगंगा में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अनीसुर रहमान आगे हैं।
@ अशोकनगर में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार नारायण गोस्वामी आगे चल रहे हैं।
@ हाबड़ा में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार ज्योतिप्रिय मल्लिक आगे हैं।
@ उत्तरपारा विधानसभा क्षेत्र में BJP आगे चल रही है
@ चंपदानी में तृणमूल कांग्रेस आगे है।
@ सेरामपुर में BJP आगे चल रही है।
@ चांदिताला में BJP आगे है।
@ जांगीपाड़ा में BJP आगे चल रही है।
कोलकाता पोर्ट में टीएमसी आगे, पश्चिम बर्दवान में बीजेपी को बढ़त
@ कोलकाता पोर्ट सीट से टीएमसी के फरीद हकीम आगे।
@ पश्चिम बर्दवान जिले की पांडेश्वर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी आगे। जितेंद्र तिवारी पिछली चुनाव 2021 में टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए थे।
@ पूर्व राज्य केंद्रीय मंत्री निशिक प्रामाणिक आगे।
@ सिलीगुड़ी में वोटों की गिनती अभी तक शुरू नहीं हुई
बैलट पोस्टल की गिनती सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में अभी तक शुरू नहीं हुई है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कई मतपेटियां ठीक से सील नहीं हैं। इस मामले की अभी जांच की जा रही है। सिलीगुड़ी कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र को सिलीगुड़ी और मातिगारा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्धारित किया गया है, लेकिन वहां अभी तक गिनती शुरू नहीं हुई है।