Home » देश » कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में लगे आजादी-आजादी के नारे, जंतर-मंतर पहुंचे अभिजीत दिपके, छावनी बनी नई दिल्ली

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में लगे आजादी-आजादी के नारे, जंतर-मंतर पहुंचे अभिजीत दिपके, छावनी बनी नई दिल्ली

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। विरोध प्रदर्शन करने के लिए शाम 5 बजे तक की अनुमति मिली गई है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके अमेरिका से दिल्ली पहुंच चुके हैं। मशहूर. . .

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। विरोध प्रदर्शन करने के लिए शाम 5 बजे तक की अनुमति मिली गई है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके अमेरिका से दिल्ली पहुंच चुके हैं। मशहूर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे, जिसके लिए वे लद्दाख से दिल्ली आ गए हैं। अभिजीत दिपके ने समर्थकों के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाकर प्रदर्शन करने की अनुमति ली। कॉकरोच जनता पार्टी’ के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में युवाओं और छात्रों ने ‘भूखमरी से आजादी’, ‘भेदभाव से आजादी’ और ‘सिस्टम से आजादी’ के नारे लगाए। बेरोजगारी और शिक्षा प्रणाली में खामियों के खिलाफ जंतर-मंतर पर भारी संख्या में युवा एकत्रित हुए है।

क्यों किया जाएगा विरोध प्रदर्शन?

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। NEET पेपर लीक और CBSE मार्कशीट विवाद के चलते पार्टी इस्तीफा मांग रही है। अभिजीत दिपके कहना है कि सरकार, CBSE बोर्ड और NTA एजेंसी की अनदेखी, लापरवाही के चलते छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है। पहले पेपर लीक हो जाते हैं और फिर कार्रवाई के नाम पर तबादले करके दिखावा कर दिया जाता है, जबकि सरकार को पेपर लीक के खिलाफ कड़ा कानून बनाना चाहिए।

अभिजीत दीपके जंतर मंतर पहुंचे

अभिजीत दिपके जंतर-मंतर पहुंच गए हैं। पहले वे सीधा प्रदर्शन स्थल जंतर मंतर नहीं पहुंच रहे थे। वह नई दिल्ली के कई इलाकों में घूमे। पुलिस उत्तर का कहना है कि पहले वह टोडर मल रोड की तरफ गए। वहां से कनॉट प्लेस सर्कल और अब गोल डाकखाना की तरफ घूमते हुए जंतर-मंतर पहुंचे। जितने लोगों के जुटने की उम्मीद थी, उतनी संख्या में लोग जंतर मंतर पर नहीं पहुंचे हैं। यही कारण है कि अभिजीत डायरेक्ट जंतर मंतर पर नहीं पहुंचा।

कॉकरोच जनता पार्टी का वापसी का दावा

तिलचट्टे पार्टी जिंदाबाद! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर पहुंचने लगे हैं। क्या आप जंतर-मंतर पर हैं?

प्रदर्शन पर रोक की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से हाई कोर्ट का इनकार

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी केप्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। डिवीजन बेंच ने एनजीओ सेव इंडिया फाउंडेशन की याचिका को नकारा। याचिका में कहा गया था कि विरोध प्रदर्शन से कानून-व्यवस्था को खतरा है। आईजीआई एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशनों और हाईवे के एंट्री पॉइंट पर भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के उपाय करने की मांग भी की गई थी।

अभिजीत दिपके की समर्थकों से अपील

कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले समर्थकों के लिए एक गाइडलाइन भी जारी की है। इसमें समर्थकों से सनस्क्रीन लगाकर, नाश्ता करके आने, हाथ में तिरंगा, फूल और किताब लाने जैसी 8 अपील की गई हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम