ADVERTISEMENT
Home » क्राइम » चोरी की बाइक के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े चार चोर

चोरी की बाइक के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े चार चोर

सिलीगुड़ी। चोरी के एक मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए भक्ति नगर थाने की पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिसंबर महीने की 26 तारीख को दीपंकर दे नाम के एक व्यक्ति. . .

सिलीगुड़ी। चोरी के एक मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए भक्ति नगर थाने की पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिसंबर महीने की 26 तारीख को दीपंकर दे नाम के एक व्यक्ति ने भक्तिनगर थाने में एक बाइक चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, उसी लिखित शिकायत के आधार पर भक्ति नगर थाने की पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर हथियाडांगा के रहने वाले बिट्टू देवनाथ (21), सूजन सूत्रधर ( 21 ) , घुघुमाली निवासी अमर सरकार (32 ) और कौशिक विश्वाश विश्वास (28 ) को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना में चोरी हुई बाइक को भक्तिनगर थाना पुलिस ने बरामद कर लिया है। दो पहिया वाहन आरोपी कौशिक विश्वास के पास से जप्त की गई है। यह चोरी की घटना भक्तिनगर थाना अंतर्गत शिवराम पल्ली हैदरपाड़ा इलाके मे घटी थीं। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बिट्टू देबनाथ इसके पहले भी चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। भक्तिनगर थाना पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार ज़लपाईगुड़ी अदालत मे पेश किया । चोरी पर लगाम लगाने के लिए लगातार सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस लगातार जमकर अभियान चला रही है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम