Home » क्राइम » बहुचर्चित निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की खुदकुशी, चाय की दुकान पर लगाया फंदा

बहुचर्चित निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की खुदकुशी, चाय की दुकान पर लगाया फंदा

देश को झकझोर देने वाले बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. . .

हरिद्वार: देश को झकझोर देने वाले बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रिहाई के बाद वह हरिद्वार में रहकर अपनी जिंदगी गुजार रहा था।

चाय की दुकान पर मिला शव

शहर कोतवाली की सप्त ऋषि पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सप्त सरोवर रोड पर लालमाता मंदिर के सामने सुरेंद्र कोली एक चाय की दुकान (खोखा) किराए पर लेकर चला रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि दुकान के अंदर उसका शव रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त सुरेंद्र कोली (निवासी मंगरुखाल, भिकियासैंण, अल्मोड़ा) के रूप में की।

शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह पिछले कुछ महीनों से हरिद्वार में रह रहा था। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने अल्मोड़ा स्थित उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और हर एंगल से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

साल 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया था बरी

गौरतलब है कि साल 2006 में नोएडा के निठारी गांव में हुए भीषण हत्या और दुष्कर्म कांड का खुलासा हुआ था, जिसमें सुरेंद्र कोली मुख्य आरोपी था। इस मामले में लंबी कानूनी प्रक्रिया चली। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उसे फांसी की सजा सुनाई थी, जिसे बाद में साल 2015 में अदालत ने राहत देते हुए उम्रकैद में बदल दिया था। इसके बाद, साल 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने सुरेंद्र कोली को इस बहुचर्चित मामले में बरी कर दिया था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम