ADVERTISEMENT
Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » सिलीगुड़ी में अभिषेक बनर्जी पर बरसे भाजपा सांसद सौमित्र खान, हमले की घटना को बताया “नाटक”, बयान से बढ़ा राजनीतिक विवाद

सिलीगुड़ी में अभिषेक बनर्जी पर बरसे भाजपा सांसद सौमित्र खान, हमले की घटना को बताया “नाटक”, बयान से बढ़ा राजनीतिक विवाद

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी में रविवार को भाजपा सांसद भाजपा सांस ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने अभिषेक बनर्जी को लेकर. . .

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी में रविवार को भाजपा सांसद भाजपा सांस ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने अभिषेक बनर्जी को लेकर कई विवादास्पद टिप्पणियां कीं, जिससे राज्य की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है।

अभिषेक जनता की भावनाएं अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे

स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौमित्र खान का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में सोनापुर में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मुद्दे को राजनीतिक सहानुभूति हासिल करने के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि अभिषेक बनर्जी जनता की भावनाएं अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इसमें सफलता नहीं मिलेगी।

बनर्जी ने घटना को लेकर “नाटक” करने की कोशिश की थी : सौमित्र

सौमित्र खान ने यह भी आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी ने घटना को लेकर “नाटक” करने की कोशिश की थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों ने उन्हें ऐसा करने का मौका नहीं दिया। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के भविष्य पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अभिषेक के नेतृत्व में पार्टी मजबूत स्थिति में नहीं आ पाएगी।

ADVERTISEMENT

गठबंधन को “इंडी-पिंडी गठबंधन” बताया

इसी दौरान भाजपा सांसद ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने गठबंधन को “इंडी-पिंडी गठबंधन” बताते हुए कहा कि जहां ममता बनर्जी होंगी, वहां ऐसा गठबंधन लंबे समय तक टिक नहीं पाएगा और अंततः टूट जाएगा।
कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी उन्होंने राज्य सरकार की आलोचना की। सौमित्र खान का दावा था कि यदि चुनाव में भाजपा को सफलता नहीं मिलती, तो राज्य में हिंसा, अपराध और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं और बढ़ सकती थीं। उन्होंने अभिषेक बनर्जी के एक पुराने बयान का उल्लेख करते हुए भी उन पर कटाक्ष किया।

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

सौमित्र खान के इन बयानों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, इस खबर के लिखे जाने तक की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की बयानबाजी आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल की राजनीतिक प्रतिस्पर्धा को और अधिक तीखा बना सकती है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम