Home » लेटेस्ट » अमेरिका के सिएटल के स्पेस नीडल के पास फूड फेस्टिवल में अंधाधुंध गोलीबारी, 2 की मौत, 5 घायल

अमेरिका के सिएटल के स्पेस नीडल के पास फूड फेस्टिवल में अंधाधुंध गोलीबारी, 2 की मौत, 5 घायल

वॉशिंगटन ।अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य के सिएटल शहर में रविवार शाम आयोजित ‘बाइट ऑफ सिएटल’ (Bite of Seattle) फूड फेस्टिवल के दौरान स्पेस नीडल के पास स्थित सिएटल सेंटर परिसर में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना सामने आई। इस हमले में. . .

वॉशिंगटन ।अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य के सिएटल शहर में रविवार शाम आयोजित ‘बाइट ऑफ सिएटल’ (Bite of Seattle) फूड फेस्टिवल के दौरान स्पेस नीडल के पास स्थित सिएटल सेंटर परिसर में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना सामने आई। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो वर्षीय बच्चे समेत पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हजारों लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

चानक लगातार गोलियों की आवाज सुनाई दी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार शाम करीब छह बजे अचानक लगातार गोलियों की आवाज सुनाई दी। शुरुआत में लोगों को लगा कि पटाखे चलाए जा रहे हैं, लेकिन कुछ ही देर में लोग जमीन पर गिरने लगे और भगदड़ मच गई। कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए आसपास की दुकानों और इमारतों में शरण ली। घटना की सूचना मिलते ही सिएटल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। घायलों में दो वर्षीय बच्चा, 23 वर्षीय युवक और अन्य वयस्क शामिल हैं। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

फूड फेस्टिवल में हजारों स्थानीय लोग और पर्यटक मौजूद थे

यह गोलीबारी उस समय हुई, जब सिएटल सेंटर में हर साल आयोजित होने वाले लोकप्रिय ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फूड फेस्टिवल में हजारों स्थानीय लोग और पर्यटक मौजूद थे। घटना के बाद पूरे परिसर को खाली करा लिया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।फिलहाल पुलिस ने हमले के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि जांच पूरी होने तक सिएटल सेंटर क्षेत्र से दूर रहें।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम