Home » खेल » आईपीएल 2026 : टी 20 क्रिकेट में पहली बार हुआ ये कारनामा, केकेआर और गुजरात टाइटंस का मैच बना यादगार

आईपीएल 2026 : टी 20 क्रिकेट में पहली बार हुआ ये कारनामा, केकेआर और गुजरात टाइटंस का मैच बना यादगार

कोलकाता। आईपीएल 2026 में शनिवार को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया मुकाबला ऐतिहासिक बन गया। इस मुकाबले में चौके-छक्कों की जमकर बरसात हुई और दोनों पारियों को मिलकर 465 रन बने। केकेआर ने 247 रन. . .

कोलकाता। आईपीएल 2026 में शनिवार को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया मुकाबला ऐतिहासिक बन गया। इस मुकाबले में चौके-छक्कों की जमकर बरसात हुई और दोनों पारियों को मिलकर 465 रन बने। केकेआर ने 247 रन बनाए तो गुजरात की टीम भी 218 रनों तक पहुंच गई। केकेआर ने मैच को 29 रनों के अंतर से अपने नाम किया।

पहली बार टी20 मैच में 6 बल्लेबाजों की फिफ्टी

ईडन गार्डन्स के मैदान पर इस मुकाबले में कुल छह बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह पहला ऐसा मुकाबला रहा, जिसमें छह बल्लेबाजों ने 50 से उससे अधिक रन बनाए। केकेआर की तरफ से फिन एलन ने 93 रनों की दमदार पारी खेली, तो अंगकृष रघुवंशी 82 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, कैमरून ग्रीन ने भी अर्धशतक लगाया और नाबाद 52 रनों की पारी खेली। गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 85 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 57 रनों का योगदान दिया। साई सुदर्शन ने लगातार चौथे मुकाबले में अर्धशतक लगाते हुए 28 गेंदों में 53 रनों की नाबाद पारी खेली। पावरप्ले में रिटायर्ड हर्ट होने के बाद 17वें ओवर में साई फिर से बैटिंग करने उतरे थे।

केकेआर और जीटी के मुकाबले में क्या क्या हुआ?

गुजरात टाइटंस के कप्तान ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद केकेआर को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी निभाई। एलन ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 93 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में एलन ने 4 चौके और 10 छक्के लगाए। अंगकृष ने 44 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 82 रनों की दमदार पारी खेली। कैमरून ग्रीन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 28 गेंदों में 52 रन बनाए।

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस को मिली करारी, प्लेऑफ में पहुंचने का मौका गंवाया

248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी। जीटी की ओर से शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 5 चौके और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 85 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि साई सुदर्शन ने 28 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए। वहीं, जोस बटलर ने 35 गेंदों में 57 रन बनाए। केकेआर ने इस मुकाबले को 29 रनों से अपने नाम किया।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम