Home » मनोरंजन » आधी रात सलमान खान ने शेयर की ऐसी पोस्ट, जिंदगी की उलझनों पर कही बड़ी बात

आधी रात सलमान खान ने शेयर की ऐसी पोस्ट, जिंदगी की उलझनों पर कही बड़ी बात

सलमान खान जब भी सोशल मीडिया पर कुछ शेयर करते हैं, वह तुरंत चर्चा में आ जाता है। फिल्मों से अलग उनके सोशल मीडिया पोस्ट भी अक्सर फैंस का ध्यान खींचते हैं। अब अभिनेता ने आधी रात एक रील अपनी. . .

मुंबई। सलमान खान जब भी सोशल मीडिया पर कुछ शेयर करते हैं, वह तुरंत चर्चा में आ जाता है। फिल्मों से अलग उनके सोशल मीडिया पोस्ट भी अक्सर फैंस का ध्यान खींचते हैं। अब अभिनेता ने आधी रात एक रील अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, जिसमें जिंदगी और इंसान की बदलती इच्छाओं को लेकर एक गहरी बात कही गई है।

‘थोड़ा मिला तो खुश था, ज्यादा मिला तो दुखी क्यों?’

15 सितंबर की देर रात सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रैंडम रील पोस्ट की। इस वीडियो में ‘ये कैसी जिंदगी है’ गाना सुनाई दे रहा था। इसके साथ गाने के कुछ लिरिक्स भी स्क्रीन पर नजर आ रहे थे। इन पंक्तियों में इंसान की इच्छाओं और खुशी के बीच के रिश्ते को बेहद दिलचस्प अंदाज में दिखाया गया है। संदेश कुछ ऐसा है कि जब कम मिला, तब इंसान खुश था, लेकिन ज्यादा हासिल करने के बाद वही खुशी क्यों गायब हो गई? जो चीज कल जरूरी लगती थी, आज मिल जाने के बाद उसकी अहमियत क्यों कम हो गई?

बढ़ती चाहतों के साथ कम होती जाती है खुशी?

शेयर की गई रील का संदेश यही है कि इंसान की जरूरतें सीमित हों तो छोटी-छोटी उपलब्धियां भी उसे खुशी देती हैं। लेकिन जैसे-जैसे उसकी इच्छाएं बढ़ती जाती हैं और वह ज्यादा हासिल करने लगता है, वैसे-वैसे जिम्मेदारियां और तनाव भी बढ़ सकते हैं। ऐसे में कई बार वह उन चीजों का आनंद नहीं ले पाता, जिन्हें पाने की कभी उसने सबसे ज्यादा इच्छा की थी। सलमान की स्टोरी में शेयर की गई यह रील इसी सोच पर सवाल खड़ा करती है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट ने बटोरी सुर्खियां

सलमान खान सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, इसलिए उनकी कोई भी पोस्ट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो जाती है। इस बार भी उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, अभिनेता ने इस रील को शेयर करते हुए अपनी तरफ से कोई अलग संदेश या सफाई नहीं दी है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि उन्होंने इसे किसी खास वजह से शेयर किया या सिर्फ रील का विचार उन्हें पसंद आया।

‘SVC63’ को लेकर बिजी हैं सलमान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म SVC63 को लेकर व्यस्त हैं। फिल्म को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर टाइटल का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स में इसका नाम ‘मॉन्स्टर’ बताए जाने की चर्चा है। यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें सलमान खान के साथ साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता बनी हुई है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम