कर्सियांग। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पहाड़ के दौरे पर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी ने उत्तर बंगाल और पहाड़ी क्षेत्रों के विकास को लेकर बड़ा आश्वासन दिया। कर्सियांग में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सभी विकास योजनाओं का लाभ उत्तर बंगाल तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि पहाड़ और उत्तर बंगाल के समग्र विकास के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जा चुका है।
कर्सियांग में जनकल्याण शिविर का निरीक्षण किया
मंगलवार सुबह कोलकाता से बागडोगरा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने कर्सियांग में जनकल्याण शिविर का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, पर्यटन, शिक्षा और रोजगार के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
Post Views: 4