Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

उत्तर बंगाल के 5 जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति, जलपाईगुड़ी में येलो सिग्नल और कूचबिहार व अलीपुरद्वार में रेड वॉर्निंग जारी

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

जलपाईगुड़ी । उत्तर बंगाल में लगातार बारिश के कारण हालात बिगड़ रहे हैं, कई नदियों का पानी सीमा के ऊपर बह रहा है। तिस्ता नदी का पानी भी खतरे के निशान से ऊपर जा रहा है जिसे देखते हुए असंरक्षित इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आज यानी शुक्रवार के लिए कूचबिहार व अलीपुरद्वार जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। आज इन जिलों में भारी से अति भारी 7 से 20 सेमी व कुछ इलाकों में अत्यंत भारी बारिश 20 सेमी से अधिक हो सकती है। वहीं दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग के अलावा उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ड जारी किया गया है। 19 तारीख तक उत्तर बंगाल के जिलों में इसी प्रकार बारिश होने की संभावना है।
जलपाईगुड़ी सिंचाई विभाग द्वारा दोमहनी, तीस्ता, जलढाका नदियों में जलस्तर बढ़ने से असुरक्षित क्षेत्रों में येलो सिग्नल जारी किया गया हैं। सिंचाई विभाग के सूत्रों के अनुसार, तीस्ता, जलधाका और डायना नदी के जल स्तर में वृद्धि हुई है। बताते चले गुरूवार की रात भारी बारिश हुई, लेकिन शुक्रवार की सुबह से जलपाईगुड़ी में बारिश नहीं हुई है। लेकिन जलपाईगुड़ी में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। गुरुवार की रात तेज बारिश के बाद गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को तीस्ता नदी का जलस्तर फिर से बढ़ गया। हालांकि, आसमान में बादल छाए हुए हैं और जिले में छिटपुट बारिश शुरू हो गई है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.