Home » धर्म » गंगा दशहरा आज : इस शुभ मुहूर्त में करें स्नान-दान; मां गंगा की कृपा से पापों से मिलेगी मुक्ति

गंगा दशहरा आज : इस शुभ मुहूर्त में करें स्नान-दान; मां गंगा की कृपा से पापों से मिलेगी मुक्ति

डेस्क। पंचांग के अनुसार आज यानी 25 मई 2026 को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। इसी कारण इस. . .

डेस्क। पंचांग के अनुसार आज यानी 25 मई 2026 को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। इसी कारण इस दिन गंगा स्नान, पूजा-पाठ और दान का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालु इस दिन मां गंगा की पूजा कर सुख-समृद्धि और पापों से मुक्ति की कामना करते हैं।

गंगा दशहरा 2026 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 25 मई को सुबह 04 बजकर 30 मिनट पर हुई है, जबकि इसका समापन 26 मई को सुबह 05 बजकर 10 मिनट पर होगा।

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:04 बजे से 04:45 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:51 बजे से 12:46 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:36 बजे से 03:31 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:09 बजे से 07:30 बजे तक
अमृत काल: रात 08:33 बजे से 10:14 बजे तक

गंगा दशहरा पूजा विधि

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें।
सूर्य देव को जल अर्पित करें।
घर या मंदिर में घी का दीपक जलाकर मां गंगा की पूजा करें।
गंगा आरती और गंगा स्तोत्र का पाठ करें।
मंत्रों का जप करें और गंगा दशहरा कथा सुनें।
जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

धार्मिक मान्यता के अनुसार गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। यदि संभव न हो तो घर पर स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इस दिन 10 प्रकार की वस्तुओं का दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इससे मां गंगा की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम