Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

जू में फैला वायरस, नर शावक “मितान ” की मौत, मां ‘रंभा’ बाघिन खतरनाक वायरस की चपेट में

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

रायपुर। छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जू में वायरस फैलने से दो दिन पहले नर शावक मितान की मौत हो गई थी। जिसके बाद ये वायरस अन्य मादा शावकों में भी फैल चुका है। इन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। तो वहीं मादा शावक की हादत नाजुक बताई जा रही है। जू में वायरस फैलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें 2022 में भी 9 जानवरों की मौत हो गई थी।
अप्रैल में 4 शावकों को जन्म दिया था
आपको बता दें मादा शावक ने अप्रैल में 4 शावकों को जन्म दिया था। जिसमें से एक नर शावक की मौत हो गई है। बाकी दो मादा शावकों में भी वायरस फैल चुका है। जिन्हें आइसोलेट किया गया है। इसमें से एक नर शावक मितान की मौत हो गई है। मां रम्भा के साथ अन्य शावकों को अलग कर दिया गया है। आपको बता दें हाल ही में कानन पैंडारी में शावकों का कुनबा बढ़ा था। दो दिन पहले नर शावक की मौत का कारण बताया जा रहा है। कि उसने खाना पीना छोड़ दिया था। उसे लूज मोशन होने लगे थे। जिसके बाद अन्य शावकों को भी इसी तरह लक्षण नजर आ रहे थे। कानन पेंडारी में 2022 में 9 वन्य जीवों की मौत हुई थी। उस समय भी एक्सपर्ट डॉक्टर न होने के कारण ऐसा माना जा रहा था। आपको बता दें इसे मिनी जू का दर्जा प्राप्त है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.