ADVERTISEMENT
Home » दुनिया » ट्रम्प-जिनपिंग की हुई मुलाकात : चीनी राष्ट्रपति बोले- अमेरिका और चीन पार्टनर बनें, प्रतिद्वंद्वी नहीं; ट्रम्प ने कहा- आपका दोस्त होना सम्मान की बात

ट्रम्प-जिनपिंग की हुई मुलाकात : चीनी राष्ट्रपति बोले- अमेरिका और चीन पार्टनर बनें, प्रतिद्वंद्वी नहीं; ट्रम्प ने कहा- आपका दोस्त होना सम्मान की बात

बीजिंग। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में जिनपिंग ने ट्रम्प का स्वागत किया। इस दौरान ट्रम्प को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. . .

बीजिंग। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में जिनपिंग ने ट्रम्प का स्वागत किया। इस दौरान ट्रम्प को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया।
बैठक की शुरुआत में जिनपिंग ने कहा कि पूरी दुनिया इस बैठक पर नजर लगाए हुए है। उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और अमेरिका-चीन रिश्ते वैश्विक स्थिरता के लिए बेहद अहम हैं। जिनपिंग ने कहा कि दोनों देशों को “प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि साझेदार” बनना चाहिए।
वहीं ट्रम्प ने जिनपिंग की तारीफ करते हुए कहा, “आपका दोस्त होना सम्मान की बात है।” ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और चीन के रिश्ते पहले से बेहतर होने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह दुनिया के सबसे बड़े कारोबारी नेताओं को अपने साथ लेकर चीन आए हैं।
ट्रम्प के प्रतिनिधिमंडल में इलॉन मस्क, एप्पल CEO टिम कुक और बोइंग CEO समेत कई बड़े अमेरिकी कारोबारी शामिल हैं। बैठक में व्यापार, टैरिफ, सेमीकंडक्टर, AI, रेयर अर्थ मिनरल्स और ताइवान जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

अमेरिका-चीन में 9 लाख करोड़ रुपए की डील संभव

इस दौरे की सबसे बड़ी चर्चा बोइंग विमान डील को लेकर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन अमेरिकी कंपनी बोइंग से करीब 9 लाख करोड़ रुपए के विमानों की खरीद का बड़ा समझौता कर सकता है। अगर यह डील होती है तो यह दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील्स में शामिल हो सकती है।
बैठक में व्यापार, टैरिफ, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ताइवान जैसे मुद्दों पर भी बातचीत होगी। पिछले कुछ सालों में दोनों देशों के रिश्तों में काफी तनाव रहा है, इसलिए इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

आखिरी वक्त में ट्रम्प के साथ चीन रवाना हुए एनवीडिया CEO जेनसन हुआंग

एनवीडिया CEO जेनसन हुआंग आखिरी वक्त में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चीन दौरे में शामिल हो गए। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प ने मीडिया खबरें देखने के बाद खुद हुआंग को इस यात्रा में शामिल होने के लिए कहा।
इससे पहले व्हाइट हाउस की शुरुआती सूची में हुआंग का नाम शामिल नहीं था। मंगलवार को हुआंग को अलास्का में एयर फोर्स वन में चढ़ते हुए देखा गया, जहां से ट्रम्प बीजिंग के लिए रवाना हुए।
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा कि हुआंग का शेड्यूल बदला और वह इस दौरे में शामिल हो सके। हुआंग के आखिरी समय में शामिल होने से संकेत मिल रहे हैं कि एनवीडिया के H200 AI चिप्स भी ट्रम्प-जिनपिंग शिखर वार्ता के एजेंडे में हो सकते हैं। ये चिप्स अभी तक चीन को बेचे नहीं गए हैं। ट्रम्प ने मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर उन रिपोर्ट्स को फेक न्यूज बताया था, जिनमें कहा गया था कि हुआंग को निमंत्रण नहीं मिला। ट्रम्प इस दौरे पर कई बड़े अमेरिकी कारोबारी नेताओं को भी साथ लेकर पहुंचे हैं।

ADVERTISEMENT

बीजिंग में बच्चों ने ट्रम्प का स्वागत किया

ट्रम्प के बीजिंग पहुंचने पर चीनी बच्चों और छात्रों ने उनका स्वागत किया। ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में बच्चों ने फूल देकर ट्रम्प का अभिवादन किया। ट्रम्प और जिनपिंग के बीच शिखर वार्ता चल रही है।

ट्रम्प बोले- अमेरिका और चीन के रिश्ते पहले से बेहतर होंगे

ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका और चीन के रिश्ते पहले से बेहतर होने वाले हैं। ट्रम्प ने दोनों देशों के संबंधों को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि वह जिनपिंग के साथ बातचीत को लेकर उत्साहित हैं और अमेरिका में हर कोई इस शिखर बैठक की चर्चा कर रहा है।
ट्रम्प ने कहा, “आपके साथ होना सम्मान की बात है। आपका दोस्त होना सम्मान की बात है और अमेरिका और चीन के रिश्ते पहले से बेहतर होने वाले हैं।” उन्होंने जिनपिंग के साथ अपने रिश्तों को शानदार बताया और कहा कि दोनों देशों का भविष्य बेहतर रहेगा।

ट्रम्प बोले- आपका दोस्त होना सम्मान की बात

बैठक में ट्रम्प ने जिनपिंग से कहा कि उनका दोस्त होना सम्मान की बात है। बीजिंग में शिखर वार्ता की शुरुआत में ट्रम्प ने कहा कि वह दुनिया के सबसे बड़े कारोबारी नेताओं को साथ लेकर चीन आए हैं। उन्होंने ने कहा, “आज यहां सिर्फ टॉप लोग मौजूद हैं, जो आपका सम्मान करने आए हैं।” ट्रम्प के साथ इलन मस्क, एप्पल CEO टिम कुक और बोइंग CEO समेत कई बड़े अमेरिकी कारोबारी चीन पहुंचे हैं।

जिनपिंग बोले- अमेरिका और चीन मिलकर बेहतर भविष्य बनाएं

जिनपिंग ने ट्रम्प से कहा कि अमेरिका और चीन को मिलकर बेहतर भविष्य बनाना चाहिए। बीजिंग में शिखर वार्ता की शुरुआत में उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस बैठक पर नजर लगाए हुए है।
ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में शुरुआती संबोधन के दौरान जिनपिंग ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और वैश्विक स्थिति अस्थिर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि दुनिया एक नए मोड़ पर खड़ी है और अब यह सवाल है कि क्या अमेरिका और चीन टकराव से बचकर रिश्तों का नया मॉडल बना सकते हैं। जिनपिंग ने कहा कि दोनों देशों को मिलकर वैश्विक चुनौतियों का सामना करना चाहिए और दुनिया को ज्यादा स्थिरता देनी चाहिए।
उन्होंने कहा, “क्या हम दुनिया, अपने लोगों और मानवता के भविष्य के लिए अपने द्विपक्षीय रिश्तों का बेहतर भविष्य बना सकते हैं?” जिनपिंग ने कहा कि ये सवाल इतिहास, दुनिया और लोगों के लिए बेहद अहम हैं और दोनों नेताओं को मिलकर इनका जवाब देना होगा।

जिनपिंग बोले- अमेरिका और चीन प्रतिद्वंद्वी नहीं, साझेदार बनें

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ शिखर वार्ता की शुरुआत में कहा कि अमेरिका और चीन को प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि साझेदार बनना चाहिए। उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों में स्थिरता और सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में ट्रम्प और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए जिनपिंग ने कहा कि दुनिया की दो सबसे बड़ी शक्तियों को टकराव के बजाय सहयोग का रास्ता अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के रिश्ते सिर्फ दोनों देशों ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए अहम हैं।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम