Home » लेटेस्ट » दिल्ली के पंजाबी बाग में आधी रात आग का तांडव, सैकड़ों झुग्गियां जलकर हुई खाक, मची अफरा-तफरी, लाखों का नुकसान

दिल्ली के पंजाबी बाग में आधी रात आग का तांडव, सैकड़ों झुग्गियां जलकर हुई खाक, मची अफरा-तफरी, लाखों का नुकसान

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार देर रात कई आग की घटनाएं सामने आई है। यहां पंजाबी बाग में लगी आग ने सैकड़ों गरीबों के आशियानों को जलाकर खाक कर दिया है तो वही पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके. . .

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार देर रात कई आग की घटनाएं सामने आई है। यहां पंजाबी बाग में लगी आग ने सैकड़ों गरीबों के आशियानों को जलाकर खाक कर दिया है तो वही पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में ट्रांसफार्मर में लगी आग ने भयानक रूप ले लिया है और इसके आसपास की बिल्डिंग तक आग पहुंच गई जिससे करीब एक दर्जन से ज्यादा फ्लैट इसकी चपेट में आ गए।तीसरी घटना रोहिणी सेक्टर-24 के पॉकेट-20 में एक चार मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

ट्रांसफार्मर में लगी आग

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग की शुरुआत ट्रांसफार्मर से हुई, जिसके बाद बिजली के तारों के जरिए आग तेजी से फैलती चली गई और पास की रिहायशी इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है, जब अधिकांश परिवार अपने घरों में सो रहे थे।अचानक धुआं और आग की लपटें देखकर लोग घबरा गए और जान बचाने के लिए छतों और सीढ़ियों के रास्ते बाहर निकलने लगे।

लक्ष्मी नगर में फ्लैट में लगी आग

स्थानीय निवासियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड, पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि दमकल की टीम को मौके पर पहुंचने में करीब एक घंटे की देरी हो गई। इस दौरान आग और अधिक भड़क गई और चार मकानों के अंदर तक पहुंच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
दमकल अधिकारियों के अनुसार, राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी लोग घरों से सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि सर्च ऑपरेशन चलाकर पूरी इमारत की जांच की गई।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और इमारत को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है. हालांकि, आग की वजह से चार मकानों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

एक चार मंजिला इमारत में लगी आग

वहीं, दूसरी तरफ रोहिणी सेक्टर-24 के पॉकेट-20 में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चार मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना दमकल विभाग को रात करीब 8 बजकर 54 मिनट पर मिली, जिसके बाद बिना देर किए छह दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचते ही आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन राहत की बात यह रही कि समय रहते इमारत में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने रात लगभग 11 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम