Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

राजनीति में रिश्ते-नाते का कोई महत्व नहीं, इंग्लिश बाजार नगर पालिका चुनाव में दो भाई आमने-सामने

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

इंग्लिश बाजार। कहते है रिश्ते जन्मजात होते हैं। कुछ रिश्ते सामाजिक भी होते हैं, लेकिन राजनीति में आने के साथ ही इनके बनने- बिगड़ने का सिलसिला शुरू हो जाता है। राजनीतिक नफा-नुकसान देखकर कभी रिश्ते बनाए जाते हैं तो कभी उन्हें बिगाड़ दिया जाता है। मालदा के नगरपालिका चुनाव में भी रिश्तों की ऐसी ही राजनीति हो रही है। इस बार इंग्लिश बाजार नगरपालिका के चुनाव में दो भाई आमने-सामने हैं। बड़े भाई पेशे से शिक्षक तो छोटा वकील है।
एक ही वार्ड से दोनों चुनाव मैदान में हैं। बड़े भाई प्रणब भट्टाचार्य उर्फ बलाई कांग्रेस से तो निमाई भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रणब रिटायर शिक्षक हैं और निमाई वकील। कांग्रेस प्रत्याशी प्रणब भट्टाचार्य ने बताया कि 50 सालों से कांग्रेस में हैं। पार्टी के निर्देश पर चुनाव लड़ रहे हैं। मेरी लड़ाई भाई के खिलाफ नहीं बल्कि भाजपा और तृणमूल की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ है।
वहीं पेशे से वकील निमाई भट्टाचार्य उर्फ वकील बताते हैं कि काफी दिनों से भाजपा की नीतियों को पसंद करता हूं। पहली बार चुनाव लड़ रहा हूँ । राजनीति का अनुभव नहीं है, लेकिन लड़ाई जारी है। घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहा हूं।का उल्लघंन है। इधर श्री मंडल का दावा है कि वह पार्टी के कर्मियों को पैसे दे रहे थे।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.