ADVERTISEMENT
Home » एक्सक्लूसिव » घुसपैठ से चुनाव तक… सिलीगुड़ी पहुंचते ही कई मुद्दों पर गरजे CM शुभेंदु अधिकारी, बोले- बंगाल में घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं करेगी केंद्र सरकार

घुसपैठ से चुनाव तक… सिलीगुड़ी पहुंचते ही कई मुद्दों पर गरजे CM शुभेंदु अधिकारी, बोले- बंगाल में घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं करेगी केंद्र सरकार

कोलकाता के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को सिलीगुड़ी में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ विशाल रैली का आयोजन किया। रैली में शामिल होने से पहले बागडोगरा एयरपोर्ट पर पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम. . .

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली में 25 हजार लोगों के जुटने का दावा; उत्तर बंगाल में महीने में दो बार आने का वादा, बंद चाय बागानों के 19 हजार मजदूरों को दिवाली पर 5 हजार रुपये और 50 किलो चावल देने का ऐलान

सिलीगुड़ी। कोलकाता के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को सिलीगुड़ी में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ विशाल रैली का आयोजन किया। रैली में शामिल होने से पहले बागडोगरा एयरपोर्ट पर पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति, घुसपैठ, चुनाव और उत्तर बंगाल के विकास जैसे कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए अवैध घुसपैठ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की वकालत की। साथ ही उत्तर बंगाल के लोगों से किए गए वादे को पूरा करने और चाय बागान श्रमिकों को आर्थिक सहायता देने की बात भी कही।

महीने में दो बार उत्तर बंगाल आएंगे मुख्यमंत्री

उत्तर बंगाल के दौरे को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों से महीने में कम से कम दो बार आने का वादा किया है और वह इसे पूरा करेंगे। नवंबर में भी निर्धारित कार्यक्रमों के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने की योजना है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, 18 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह अलीपुरद्वार के कुमारग्राम जाएंगे। वहीं, 24 नवंबर को कूचबिहार में रास उत्सव का उद्घाटन करने का भी उनका कार्यक्रम है।

सिलीगुड़ी में 25 हजार लोगों की रैली का दावा

बीजेपी की विशाल रैली को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पश्चिम बंगाल समेत देशभर में करीब 134 स्थानों पर बड़ी रैलियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि सिलीगुड़ी की रैली में करीब 25 हजार लोग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल बीजेपी का राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसमें आम लोग भी राष्ट्रीय ध्वज लेकर स्वेच्छा से हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि रैली में लोगों की भागीदारी इस बात का संकेत है कि देश में लोकतंत्र जीवित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है और 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य लेकर काम किया जा रहा है।

ADVERTISEMENT

घुसपैठ के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य से बाहर जाकर अलग तरह की बातें की जाती हैं, जबकि बंगाल में घुसपैठियों को संरक्षण देने की राजनीति की जा रही है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार और चुनाव आयोग इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत पर भी जोर दिया।

2026 का चुनाव बंगाल के इतिहास में सबसे शांतिपूर्ण: शुभेंदु

चुनाव के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने पिछली वामपंथी और तृणमूल कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल की तुलना करते हुए दावा किया कि 2026 का विधानसभा चुनाव राज्य के इतिहास के सबसे शांतिपूर्ण चुनावों में से एक रहा।उन्होंने कहा कि राज्य में करीब एक लाख मतदान केंद्र होने के बावजूद कहीं भी दोबारा मतदान कराने की जरूरत नहीं पड़ी। उनके मुताबिक, चुनाव के दौरान न तो किसी की जान गई और न ही गंभीर हिंसा की कोई बड़ी घटना सामने आई। मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि विपक्षी दलों को दोबारा मतदान की मांग उठाने का मौका तक नहीं मिला।

चाय श्रमिकों को दिवाली पर 5 हजार रुपये और 50 किलो चावल

उत्तर बंगाल के चाय बागान श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री ने विशेष आर्थिक सहायता की घोषणा भी दोहराई। उन्होंने बताया कि बंद चाय बागानों के करीब 19 हजार श्रमिकों को दिवाली के अवसर पर 5,000 रुपये नकद और 50 किलो चावल देने की योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम की शुरुआत उत्तरकन्या से की जाएगी। सरकार का उद्देश्य लंबे समय से बंद चाय बागानों के कारण आर्थिक संकट झेल रहे श्रमिक परिवारों को राहत देना है।

क्रिकेटर ऋचा घोष के घर भी जाने की योजना

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेटर ऋचा घोष के घर जाने को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को समय की कमी के कारण वह ऋचा के घर नहीं जा पाएंगे, लेकिन भविष्य में उनके घर जाने की योजना है। बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री उत्तर बंगाल की प्रशासनिक समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए उत्तरकन्या रवाना हो गए।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम