Home » क्राइम » फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली घटना : प्रेमिका के पिता को गला दबाकर मार डाला, फिर जंगल जाकर शव के साथ किया ऐसा काम

फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली घटना : प्रेमिका के पिता को गला दबाकर मार डाला, फिर जंगल जाकर शव के साथ किया ऐसा काम

बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के थाना डबुआ क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव को कूड़े के ढेर में फेंकने के सनसनीखेज मामले का क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने खुलासा किया है। टीम ने मुख्य आरोपी जितेन्द्र उर्फ. . .

बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के थाना डबुआ क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव को कूड़े के ढेर में फेंकने के सनसनीखेज मामले का क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने खुलासा किया है। टीम ने मुख्य आरोपी जितेन्द्र उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से गांव मामोता खुर्द, हाथरस (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और वर्तमान में उत्तम नगर डबुआ में रह रहा था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि वारदात 22 अप्रैल की रात को अंजाम दी गई थी। आरोप है कि जितेन्द्र ने अपनी साली, जो मृतक जयवीर की पत्नी है, के साथ साजिश रचकर जयवीर की गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दोनों ने साजिश के तहत शव को घर के जंगल में फांसी पर लटकाकर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
इसके बाद घटना को छुपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से 23 अप्रैल की सुबह जयवीर के शव को डबुआ-पाली रोड स्थित एक कूड़े के ढेर में फेंक दिया। मृतक के भाई धर्मबीर निवासी गांव नरहुली, जिला एटा (उत्तर प्रदेश) ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि यह पूरी वारदात सुनियोजित तरीके से की गई थी।
इससे पहले क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम मृतक की पत्नी, उसके साले सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी जितेन्द्र को अब गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

प्रेमचंद और अजेन्द्र हो चुके गिरफ्तार

थाना डबुआ क्षेत्र में हत्या कर शव को कूड़े में फेंकने के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान आरोपी प्रेमचंद (42) तथा अजेन्द्र (24) निवासी उत्तम नगर डबुआ के है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्रेमचंद मृतक जयबीर का साढू है तथा अजेन्द्र प्रेमचंद का बेटा है।
आरोप है कि इन्होंने मृतक के शव को ठिकाने लगाने के लिए स्थान की जानकारी दी थी और जयवीर की डेड बॉडी को ठिकाना लगाने के लिए चंद्रप्रकाश और जितेंद्र उर्फ गुड्डू के साथ गए थे। जिनको अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी व साले चंद्र प्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम