Home » देश » बिहार में भयानक हादसा: गंगा नदी में पलटी 14 लोगों से भरी नाव, 2 की मौत, 5 की तलाश जारी

बिहार में भयानक हादसा: गंगा नदी में पलटी 14 लोगों से भरी नाव, 2 की मौत, 5 की तलाश जारी

पटना। बिहार के बाढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। गंगा घाट पर सुबह-सुबह 14 लोगों को ले जा रही नाव डूब गई । अब तक इस हादसे के बाद 2 शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, 7 लोगों. . .

पटना। बिहार के बाढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। गंगा घाट पर सुबह-सुबह 14 लोगों को ले जा रही नाव डूब गई । अब तक इस हादसे के बाद 2 शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, 7 लोगों को बचा लिया गया है।

बाढ़ जिले में गंगा में डूबी नाव

बिहार के बाढ़ जिले से एक बहुत बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। बाढ़ के प्रसिद्ध उमानाथ गंगा घाट पर सुबह-सुबह एक बड़ा नाव हादसा हो गया है। दियारा जा रही एक नाव गंगा नदी में अचानक डूब गई है, जिस पर कुल 14 लोग सवार थे। ​सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 2 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। बाकी 5 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

कैसे हुआ हादसा?


बताया जा रहा है कि आज तड़के सुबह लोग उमानाथ गंगा घाट से नाव पर सवार होकर दियारा इलाके की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक बीच नदी में नाव असंतुलित होकर पलट गई और देखते ही देखते सभी 14 लोग गंगा नदी में डूबने लगे। चीख-पुकार मचने के बाद कुछ लोग तुरंत तेयर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन दुखद बात यह है कि 2 लोगों की मौत हो चुकी है और उनके शवों को बरामद कर लिया गया है।

सर्च ऑपरेशन जारी

​मौके पर मौजूद अधिकारी और प्रशासनिक घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन तुरंत एक्शन में आया है। हादसे की खबर मिलते ही बाढ़ के SDO गरिमा लोहिया और SDPO रामकृष्ण दलबल के साथ खुद उमानाथ गंगा घाट पर कैंप कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव की टीमें लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, ताकि लापता बाकी 5 लोगों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। घाट पर इस वक्त भारी भीड़ जुटी हुई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम