Home » देश » बिहार में ‘सम्राट युग’ की शुरुआत, आज मुख्यमंत्री पद की शपथ, साथ में होंगे दो डिप्टी सीएम, जानें

बिहार में ‘सम्राट युग’ की शुरुआत, आज मुख्यमंत्री पद की शपथ, साथ में होंगे दो डिप्टी सीएम, जानें

पटना। बिहार में आज से ‘सम्राट युग’ की शुरुआत हो गई। करीब 20 साल राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी अब सूबे की कमान संभालेंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति. . .

पटना। बिहार में आज से ‘सम्राट युग’ की शुरुआत हो गई। करीब 20 साल राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी अब सूबे की कमान संभालेंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मंगलवार को नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। फिलहाल, शपथ ग्रहण समारोह को संक्षिप्त रखा गया है। मुख्यमंत्री के साथ केवल दो वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट में जगह दी गई है। जो जेडीयू कोटे से उपमुख्यमंत्री होंगे। इसमें विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव शामिल हैं।

लोकभवन में परिवार समेत पहुंचे शकुनी चौधरी


बिहार के मनोनीत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोकभवन लोगों का आना शुरू हो चुका है। इस अवसर का साक्षी बनने के लिए उनके पिता और दिग्गज राजनेता शकुनी चौधरी आयोजन स्थल पर पहुंच चुके हैं। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं, जो इस ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन को लेकर बेहद गौरवान्वित हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में दिग्गज नेताओं का जमावड़ा

बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा और एनडीए के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी रहेगी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
संगठन महामंत्री बीएल संतोष
प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े
जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
आरएलएम अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा

बिहार में भाजपा का ऐतिहासिक ‘उदय’ का दिन

बिहार की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है क्योंकि राज्य को पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर इतिहास रचेंगे। इस सत्ता परिवर्तन में गठबंधन का संतुलन बनाए रखने के लिए JDU कोटे से दो उपमुख्यमंत्री भी पद की शपथ लेंगे। ये ऐतिहासिक बदलाव भाजपा के बढ़ते प्रभाव को दिखाता है।

शपथ से पहले भाजपा खेमे में बढ़ी राजनीतिक हलचल

बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पूर्व सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ समन्वय के लिए नितिन नवीन के आवास पहुंचे। इस महत्वपूर्ण बैठक में सरकार की आगामी रणनीति और कैबिनेट विस्तार पर चर्चा होने की संभावना है। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी जल्द ही वहां शामिल होंगे। ये उच्च स्तरीय मुलाकात नई सरकार के गठन और भविष्य के रोडमैप को अंतिम रूप देने के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

पहले हनुमान मंदिर में पूजा फिर नई सरकार का गठन

बिहार के मनोनीत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर जाएंगे। वहां वे जीत का आशीर्वाद लेने के लिए विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। उनके साथ नई कैबिनेट के प्रमुख चेहरे भी शपथ लेंगे, जिसमें जेडीयू के बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी का नाम शामिल है। ये दोनों अनुभवी नेता उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) के रूप में पदभार संभालेंगे। इस धार्मिक अनुष्ठान के बाद ही औपचारिक शपथ ग्रहण की प्रक्रिया लोकभवन में शुरू होगी।

बिहार में आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे सम्राट चौधरी

बिहार में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एनडीए गठबंधन के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शपथ ग्रहण करेंगे। सम्राट के साथ सिर्फ दो नेता ही शपथ लेंगे। लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन सीएम सम्राट चौधरी के साथ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाएंगे।
सम्राट चौधरी सरकार का कैबिनेट विस्तार बाद में किया जाएगा।
भाजपा और जदयू विधायकों को बाद में मंत्री बनने का मौका मिलेगा।
चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को फिलहाल मौका नहीं।
जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को भी आज नहीं मिलेगा मौका।
उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता बाद में बनेंगे मंत्री।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम