Home » मनोरंजन » भरी महफिल में रो पड़े आमिर खान, शर्ट से पोंछे आंसू, बेटे ने संभाला, साई पल्लवी को बताया बेस्ट एक्ट्रेस

भरी महफिल में रो पड़े आमिर खान, शर्ट से पोंछे आंसू, बेटे ने संभाला, साई पल्लवी को बताया बेस्ट एक्ट्रेस

डेस्क। आमिर खान हाल ही बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ के म्यूजिकल इवेंट में शामिल हुए, और यहां बेटे की परफॉर्मेंस देख वह रो पड़े। जुनैद की एक्टिंग देख आमिर आंसुओं पर काबू नहीं रख सके और वो. . .

डेस्क। आमिर खान हाल ही बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ के म्यूजिकल इवेंट में शामिल हुए, और यहां बेटे की परफॉर्मेंस देख वह रो पड़े। जुनैद की एक्टिंग देख आमिर आंसुओं पर काबू नहीं रख सके और वो बह निकले। इवेंट में आमिर की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट और उनका बेटा भी था। इसके अलावा आमिर का छोटा बेटा आजाद भी नजर आया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आमिर बेटे जुनैद की परफॉर्मेंस देख रोते और आंसू पोंछते नजर आ रहे हैं। वह बाजू में बैठे जुनैद और साई पल्लवी से बात करते नजर आ रहे हैं, जो ‘एक दिन’ की लीड हैं।

आमिर खान रोए, फिर की जुनैद और साई पल्लवी की तारीफ

इस वीडियो को एक पपाराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और अभी तक साढ़े छह लाख मिलियन व्यूज आ चुके हैं और लाखों कमेंट्स हैं। इस इवेंट में आमिर ने स्टेज पर जाकर साई पल्लवी की भी तारीफ की और कहा कि वह इंडिया की बेस्ट एक्ट्रेस हैं। वहीं, बेटे जुनैद के लिए कहा, ‘जुनैद ने भी अच्छा-खासा काम किया है।’

फैंस बोले- आमिर जिस फिल्म को देख रोते हैं, वो अच्छी होती है

इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक ने लिखा है, ‘आमिर जो भी मूवी देखकर रोए हैं, वो सब अच्छे ही रही हैं। ‘बजरंगी भाईजान’ का इंटरव्यू आज भी याद है।’ एक का कमेंट है, ‘लोग कह रहे हैं कि एक्टिंग है, पर आमिर वाकई नरम दिल हैं।’ हालांकि, कुछ यूजर्स ने कहा कि आमिर तो हर फिल्म के प्रीमियर में रोते हैं। ये ‘लाल सिंह चड्ढा’ देखकर भी रोए थे, जो फ्लॉप रही थी।

गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट और उनके बेटे को संभालते दिखे आमिर

इवेंट में आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट और उनके बेटे के साथ बात करते और उन्हें संभालते भी नजर आए। इसके भी कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं और चर्चा में हैं। यह पहली बार था, जब गौरी किसी पब्लिक इवेंट में आमिर के साथ अपने बेटे को लेकर पहुंचीं।

‘एक दिन’ फिल्म की कहानी और रिलीज डेट

‘एक दिन’ फिल्म की बात करें, तो यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसे सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है। वहीं आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी एक शर्मीले और अलग तरह के लड़के की है, जिसे साई पल्लवी के किरदार से प्यार हो जाता है। वह एक हंसमुख और जीवंत लड़की है। हालांकि वो दोनों एक ही ऑफिस में काम करते हैं, पर फिर भी जुनैद के किरदार को साई पल्लवी के किरदार से बात करने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी पड़ती है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब जापान में जब साई पल्लवी के किरदार का एक्सीडेंट हो जाता है और वह Transient Global Amnesia (TGA) की शिकार हो जाती है। उसे सिर्फ जुनैद याद रहता है जिसने उसकी जान बचाई थी।

साई पल्लवी की डेब्यू हिंदी फिल्म ‘एक दिन’

यह फिल्म जुनैद खान की ‘लवयापा’ के बाद दूसरी फिल्म है, जो बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। वहीं, साई पल्लवी ‘एक दिन’ से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इसके बाद वह नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ में देवी सीता के किरदार में नजर आएंगी। ‘एक दिन’ थिएटर्स में 1 मई को रिलीज होगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम