कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता की सिफारिश पर मंत्रिमंडल में फेरबदल किया गया है। बुधवार को राज्यपाल एल गणेशन ने नवनियुक्ति मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर ममता बनर्जी सहित आला कैबिनेट के सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, जंगीपारा के विधायक स्नेहाशीष चक्रवर्ती, पार्थ भौमिक, उदयन गुहा, प्रदीप मजूमदार को पूर्ण मंत्री की शपथ दिलाई गई। सत्यजीत बर्मन और तजमुल हुसैन ने राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई। बिप्लव राय चौधरी और बीरवाहा हाजदा को स्वतंत्र विभाग के मंत्री का दायित्व दिया गया। बता दें कि शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तारी के बाद पार्थ चटर्जी को हटा दिया गया था। कुल 10 नए मंत्रियों को जगह मिली है।
बता दें कि सीएम ममता बनर्जी ने घोषणा की थी कि बुधवार को नये मंत्रियों का शपथ होगा। परेश अधिकारी, सौमेन महापात्रा सहित चार मंत्रियों की छुट्टी की गई है। परेश अधिकारी पर शिक्षक भर्ती घोटाला का आरोप लगा था।
राज्यपाल ने सभी पूर्ण मंत्रियों को एक साथ शपथ दिलाई
राज्यपाल ने बाबुल सुप्रियो, जंगीपारा के विधायक स्नेहाशीष चक्रवर्ती, पार्थ भौमिक, उदयन गुहा, प्रदीप मजूमदार को पूर्ण मंत्री के रूप में एक साथ शपथ दिलाई, जबकि स्वतंत्र मंत्रियों और राज्य मत्रियों की अलग शपथ दिलाई गई।
कैबिनेट में किन लोगों को जगह
1. बाबुल सुप्रियो
2. स्नेहाशीष चक्रवर्ती
3. पार्थ भौमिकी
4. उदयन गुहा
6. प्रदीब मजूमदार
स्वतंत्र प्रभार मंत्री
1. बिप्लब रॉय चौधरी
2. बीरबाहा हसदा
राज्यमंत्री
1. ताजमुल हुसैन
2. सत्यजीत बर्मन