ADVERTISEMENT
Home » खेल » वर्ल्ड कप 2027 की उलटी गिनती: न्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक, खिताबी जंग से पहले इन टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया

वर्ल्ड कप 2027 की उलटी गिनती: न्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक, खिताबी जंग से पहले इन टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया

अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल आईसीसी ने जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा और इसमें इस बार 14 टीमें हिस्सा लेंगी। उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. . .

खेल डेस्क | अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल आईसीसी ने जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा और इसमें इस बार 14 टीमें हिस्सा लेंगी। उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और टीम इंडिया ने तैयारियां तेज कर दी हैं। BCCI भी तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता।पिछली बार वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से मात मिली थी। खैर वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को कुछ बड़ी टीमों के साथ वनडे सीरीज खेलनी है। भारत का शेड्यूल काफी व्यस्त है। आइए आपको बताते हैं कि भारत की किन टीमों के साथ टक्कर होने वाली है।

वर्ल्ड कप में भारत का आगाज: पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर पाकिस्तान

भारतीय टीम 7 अक्टूबर को केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद 10 अक्टूबर को उसका मुकाबला पाकिस्तान से होगा। पिछले वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी, इसलिए यह शुरुआती मैच खास होगा।

न्यूजीलैंड दौरा: पांच टी20 और पांच वनडे

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा। पहले पांच टी20 मुकाबले खेले जाएंगे, उसके बाद पांच वनडे की सीरीज होगी, जिसका पहला मैच 4 नवंबर को है। वर्ल्ड कप को देखते हुए यह सीरीज काफी अहम है, जहां खिलाड़ियों की कड़ी परीक्षा होगी।

ADVERTISEMENT

श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज

न्यूजीलैंड के बाद भारत श्रीलंका के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन वनडे की सीरीज खेलेगा। ये मुकाबले 13, 16 और 19 दिसंबर को होंगे।

जिम्बाब्वे सीरीज और वनडे फॉर्मेट में एशिया कप

अगले साल 3, 6 और 9 जनवरी को भारत में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे खेले जाएंगे। इसके अलावा एशिया कप 18 जून से 4 जुलाई तक होगा। खास बात यह है कि वर्ल्ड कप को देखते हुए इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका दौरे की भी तैयारी

भारत अगले साल अगस्त-सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेल सकता है, जो वेस्टइंडीज में हो सकती है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया साउथ अफ्रीका का दौरा भी कर सकती है, जहां छह मैचों की वनडे सीरीज संभव है। ये मुकाबले जोहान्सबर्ग, केपटाउन और सेंचुरियन में हो सकते हैं, जहां वर्ल्ड कप के मुख्य मैच भी खेले जाने हैं।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम