Home » मनोरंजन » राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वां बच्चों का नामकरण, बेटी को दिया अनवीरा देवी नाम, भगवान राम और शिव पर रखा बेटे का नाम

राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वां बच्चों का नामकरण, बेटी को दिया अनवीरा देवी नाम, भगवान राम और शिव पर रखा बेटे का नाम

डेस्क। राम चरण और उपासना कोनिडेला ने 31 जनवरी को जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था और तभ अपनी खुशी भी शेयर की थी। उन्होंने अपने बच्चों के जन्म का समय ज्योतिषी से पूछकर डिसाइड किया था। अब, दोनों ने. . .

डेस्क। राम चरण और उपासना कोनिडेला ने 31 जनवरी को जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था और तभ अपनी खुशी भी शेयर की थी। उन्होंने अपने बच्चों के जन्म का समय ज्योतिषी से पूछकर डिसाइड किया था। अब, दोनों ने बच्चों के नाम की घोषणा कर दी है।

राम चरण और उपासना के बच्चों का नाम

राम चरण और उपासना कोनिडेला ने 31 जनवरी को अपने जुड़वां बच्चों, एक बेटे और एक बेटी का स्वागत किया। अब उन्होंने एक खास घोषणा के साथ अपने बच्चों को दुनिया से परिचित कराया है। दोनों ने हाल ही में हैदराबाद स्थित अपने घर पर एक नामकरण समारोह आयोजित किया और बताया कि उनके बेटे का नाम शिवराम और बेटी का नाम अनवीरा देवी रखा गया है।

राम चरण ने बताया बच्चों के नाम का मतलब

इस बारे में बात करते हुए राम ने कहा, ‘इनका नामकरण हम दोनों के लिए एक बेहद निजी और आध्यात्मिक निर्णय था। उपासना और मैंने इस पर चर्चा की, लेकिन हमारे माता-पिता इस यात्रा का अहम हिस्सा थे। हमारी संस्कृति में बड़ों को ज्ञान और आशीर्वाद देने वाला माना जाता है, इसलिए इस प्रक्रिया में उनकी उपस्थिति हमारे लिए बहुत मायने रखती थी। हमारे बेटे का नाम शिवराम दो शाश्वत आदर्शों को बताता है – भगवान शिव और भगवान राम – संयम के साथ शक्ति, धर्म के साथ भक्ति। यह मेरे पिता के जन्म के नाम शिव शंकर वर प्रसाद को भी आगे बढ़ाता है, इसलिए इसमें वंश और कृतज्ञता का भाव समाहित है।’

उपासना ने मां बनने पर की बात

बातचीत के दौरान उपासना ने दूसरी बार मां बनने के बारे में भी बात की और कहा कि अब मदरहुड अधिक शांत और सचेत महसूस होता है। उन्होंने कहा, ‘पहली बार, सब कुछ नया होता है – खूबसूरत, लेकिन थोड़ा मुश्किल भी। इस बार, मैं बहुत ज्यादा शांत और स्थिर महसूस कर रही हूं। मैंने बहुत सी चीजों को छोड़ना सीख लिया है, और अब मैं छोटी-छोटी बातों पर घबराती नहीं हूं। स्थिरता, नियमित दिनचर्या और बिना शर्त प्यार – यही सब कुछ है जो नन्हे-मुन्नों को इस समय चाहिए।’

राम चरण और उपासना के जुड़वां बच्चे

अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने 31 जनवरी को जुड़वां बच्चों – एक बेटा और एक बेटी – का स्वागत किया। दोनों ने अपनी खुशी शेयर करने के लिए एक बयान जारी कर बताया था कि उनके प्यारे बच्चे स्वस्थ हैं।

राम चरण और उपासना की शादी

राम ने अपोलो चैरिटी की उपाध्यक्ष उपासना से जून 2012 में शादी की। उनकी सगाई दिसंबर 2011 में हुई थी। शादी से पहले दोनों एक-दूसरे को कई सालों से जानते थे और दोस्त थे। जून 2023 में, दोनों की पहली संतान, क्लिन कारा नाम की बेटी का जन्म हुआ। उसके बाद अब 2026 में वे फिर से जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम