Home » देश » बंगाल में BJP सरकार तय : मोदी बोले- आमतौर पर नतीजों की बात नहीं करता, लेकिन इस बार श्योर हूं

बंगाल में BJP सरकार तय : मोदी बोले- आमतौर पर नतीजों की बात नहीं करता, लेकिन इस बार श्योर हूं

डेस्क। PM मोदी ने रविवार को बंगाल में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा कि अमूमन वो इलेक्शन से पहले नतीजों की बात नहीं करते, लेकिन इस बार वे श्योर हैं कि बंगाल में BJP सरकार बनने जा रही है। मोदी. . .

डेस्क। PM मोदी ने रविवार को बंगाल में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा कि अमूमन वो इलेक्शन से पहले नतीजों की बात नहीं करते, लेकिन इस बार वे श्योर हैं कि बंगाल में BJP सरकार बनने जा रही है। मोदी ने कहा कि TMC ने बंगाल की बहनों के साथ धोखा किया है। बंगाल की महिलाएं 33% आरक्षण चाहती थीं, लेकिन TMC ने इससे जुड़ा बिल संसद में पास नहीं होने दिया।

TMC नहीं चाहती बेटियां ज्यादा संख्या में MLA और MP बनें

PM मोदी ने आज बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में कई जनसभाएं कीं। उन्होंने महिला आरक्षण बिल पर कहा- भाजपा की पहचान ही महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा से है, इसीलिए देश के हर राज्य में बहन-बेटियां भाजपा को सबसे अधिक आशीर्वाद देती हैं।
हम चाहते हैं कि विकसित भारत बनाने में बेटियों की भूमिका का विस्तार हो, राजनीति में भी ज्यादा से ज्यादा बेटियां आएं लेकिन आपने देखा होगा कि संसद में क्या हुआ। TMC ने बंगाल की बहनों के साथ एक और धोखा किया है। बंगाल की महिलाएं 33% आरक्षण चाहती थीं। बंगाल की महिलाएं चाहती थीं कि इसे 2029 से लागू किया जाए। लेकिन TMC नहीं चाहती थी कि बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में MLA और MP बनें क्योंकि बंगाल की बेटियां इनके महाजंगल राज को चुनौती दे रही हैं।

इस बार पूर्ण बहुमत की सरकार

मोदी ने कहा कि वे आमतौर पर चुनावी नतीजों का प्रिडिक्शन नहीं करते, लेकिन इस बार वे पूरी तरह आश्वस्त हैं। मोदी ने कहा- मैं सालों से चुनाव लड़ता आ रहा हूं, लेकिन नतीजों पर समय से पहले बात नहीं करता, लेकिन इस बार जो भी व्यक्ति मिल रहा है वो यही कह रहा है कि बंगाल में BJP सरकार बनाएगी। इसलिए मैं भी अपने राजनीतिक अनुभव से कह रहा हूं कि BJP भारी बहुमत से यहां सरकार बनाने जा रही है।

सरकार बनने पर महिलाओं को मदद

मोदी ने बंगाल के लोगों से कुछ वादे भी किए। उन्होंने कहा- बंगाल में जब भाजपा सरकार बनेगी तो गरीबों को मुफ्त राशन मिलेगा। कोई आपका राशन छीन नहीं पाएगा। बंगाल की भाजपा सरकार महिलाओं को पक्का घर बनाने के लिए पीएम आवास योजना के तहत 1.5 लाख रुपए तक की मदद देगी। ममता सरकार ने यहां आयुष्मान योजना रोक रखी है। बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही महिलाओं को पांच लाख रुपए तक की मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम