Home » खेल » वैभव सूर्यवंशी का बचपना तो देखिए, अवॉर्ड लेने के बाद पतलून निकालकर कंधे पर ही टांग लिया

वैभव सूर्यवंशी का बचपना तो देखिए, अवॉर्ड लेने के बाद पतलून निकालकर कंधे पर ही टांग लिया

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। मौजूदा आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक मैच के बाद कैमरे. . .

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। मौजूदा आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक मैच के बाद कैमरे में वैभव का एक मजेदार पल रिकॉर्ड हो गया। मैच खत्म होने के बाद जब पूरा देश टीवी स्क्रीन्स पर नजरें गड़ाए बैठा था तब इस 15 साल के खिलाड़ी ने अनजाने में कुछ ऐसा कर दिया जिसने फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया।

लोअर उतारकर कंधे पर टांग लिया

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक अवॉर्ड लेने के बाद वैभव सूर्यवंशी जब मैदान से वापस लौट रहे थे तो कैमरों का फोकस उन्हीं पर था। इसी बीच इस युवा खिलाड़ी ने अपना लोअर उतारा उसे अपने कंधे पर टांगा और हाफ शॉर्ट्स में ही मजे से ड्रेसिंग रूम की तरफ चल दिए। उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था या कहें कि परवाह नहीं थी कि करोड़ों लोग उन्हें लाइव टीवी पर देख रहे हैं।

इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो

इस वाकये का वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया। सोशल मीडिया पर फैंस वैभव की इस बेफिक्री और सादगी के दीवाने हो गए हैं। कई यूजर्स ने इस पल को मासूमियत करार दिया, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि लड़के को लाइव टीवी और लाइमलाइट से कोई फर्क नहीं पड़ता वह अपने ही स्वैग में रहता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम