Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » सिलीगुड़ी में भूमि खोने वाले लोगों ने कावाखाली पोड़ाझाड़ भूमि रक्षा समिति के बैनर तले किया प्रदर्शन, मेयर ने मिलकर दिया समाधान का आश्वासन

सिलीगुड़ी में भूमि खोने वाले लोगों ने कावाखाली पोड़ाझाड़ भूमि रक्षा समिति के बैनर तले किया प्रदर्शन, मेयर ने मिलकर दिया समाधान का आश्वासन

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम के माननीय मेयर आज सुबह करीब 9 बजे कावाखाली के पोड़ाझाड़ इलाके में भूमि गंवाने वाले परिवारों द्वारा बुलाए गए धरना-प्रदर्शन में पहुंचे। धरना-प्रदर्श कावाखाली पोड़ाझाड़ भूमि रक्षा समिति के बैनर तले आयोजित किया गया था,. . .

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम के माननीय मेयर आज सुबह करीब 9 बजे कावाखाली के पोड़ाझाड़ इलाके में भूमि गंवाने वाले परिवारों द्वारा बुलाए गए धरना-प्रदर्शन में पहुंचे। धरना-प्रदर्श कावाखाली पोड़ाझाड़ भूमि रक्षा समिति के बैनर तले आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में प्रभावित परिवारों ने हिस्सा लिया।

मुआवजा और पुनर्वास नहीं मिला

प्रदर्शनकारी परिवारों का आरोप है कि विकास परियोजनाओं के नाम पर कई वर्ष पहले उनकी जमीन अधिग्रहित कर ली गई थी, लेकिन अब तक उन्हें पर्याप्त मुआवजा और पुनर्वास नहीं मिला है। स्थायी समाधान और उचित पुनर्वास की मांग को लेकर वे धरने पर बैठे।

मेयर ने मौके पर पहुंचकर दिया आश्वासन

मेयर ने मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा तथा प्रशासन के संबंधित विभागों से चर्चा कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम