Home » महाराष्ट्र » आखिर कांग्रेस को क्यों है बागेश्वर महाराज से एलर्जी : महाराष्ट्र में नहीं घुसने देने की मांग की

आखिर कांग्रेस को क्यों है बागेश्वर महाराज से एलर्जी : महाराष्ट्र में नहीं घुसने देने की मांग की

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में 18 मार्च से 19 मार्च तक मध्यप्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर सरकार का कार्यक्रम होने जा रहा है, लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही प्रदेश कांग्रेस ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है।. . .

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में 18 मार्च से 19 मार्च तक मध्यप्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर सरकार का कार्यक्रम होने जा रहा है, लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही प्रदेश कांग्रेस ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र के मध्यम से धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने की मांग की है।
नाना पटोले ने सीएम ​शिंंदे को पत्र के मध्यम से कहा है कि महाराष्ट्र एक प्रगतिशील राज्य है और अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं है। अगर मुंबई में बागेश्वर महाराज के कार्यक्रम होते हैं तो हम उनका विरोध करेंगे। हम बाबा का कोई कार्यक्रम नहीं होने देंगे।
मुंबई में लगेगा बाबा का दरबार
आपको बता दें कि बागेश्वर सरकार के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री 18 और 19 मार्च को मुंबई में अपना दरबार लगाने जा रहे है। सबसे बड़ी बात यह है कि बाबा के दरबार का आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब मुंबई में नगरपालिका के चुनाव होने वाले है। आपको बता दें कि इससे पहले भी नागपुर में बागेश्वर सरकार ने दरबार लगाया था। अब वह मुंबई में अपना दरबार लगाने जा रहे है। मुंबई में उनके दरबार की जानकारी बागेश्वर धाम के ट्विटर हैंडल से दी गई है।