डेस्क। कौन जीतेगा IPL 2026 की ऑरेंज कैप? ये 3 खिलाड़ी हैं सबसे बड़े दावेदारकौन जीतेगा IPL 2026 की ऑरेंज कैप? ये 3 खिलाड़ी हैं सबसे बड़े दावेदार (Image Source: Google)
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का लीग स्टेज खत्म हो चुका है और अब मंगलवार, 26 मई से टूर्नामेंट के प्लेऑफ के मुकाबले शुरू होंगे। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि IPL 2026 की ऑरेंज कैप जीतने के सबसे बड़े दावेदार हैं। गौरतलब है कि IPL का ऑरेंज कैप, टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ को दिया जाता है।
- विराट कोहली
हमारी लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली हैं। 37 वर्षीय विराट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा है, जो कि साल 2026 के IPL में 50.63 की औसत और 163.82 की स्ट्राइक रेट से 557 रन ठोक चुके हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 1 सेचुरी और 4 हाफ सेंचुरी लगाई है। अगर RCB फाइनल तक का सफर तय करती है तो वो ऑरेंज कैप जीतने के बड़े दावेदार होंगे। विराट पहले भी दो बार ऑरेंज कैप (साल 2016- 973 रन और साल 2024- 741 रन) जीत चुके हैं।
- शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के कैप्टन शुभमन गिल, जो कि क्रिकेट वर्ल्ड में टीम इंडिया के प्रिंस के नाम से मशहूर हैं, वो हमारी लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। 26 वर्षीय गिल ने साल 2026 के IPL में अपनी बैटिंग से तूफान उठाया है और 13 मैचों में 47.38 की औसत और 161.67 की स्ट्राइक रेट से 616 रन जोड़े हैं। IPL19 में गिल का बेस्ट परफॉर्मेंस 86 रन है। याद दिला दें कि शुभमन ने साल 2023 में 890 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता था।
- साईं सुदर्शन IPL 2026 का ऑरेंज कैप जीतने के सबसे बड़े दावेदार गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज़ साईं सुदर्शन हैं। 24 साल के साईं एक टेक्निकल प्लेयर हैं, जो कि क्लासिक शॉट खेलकर लगभग हर गेंद पर रन बनाने की काबिलियत रखते हैं। इस युवा खिलाड़ी ने साल 2026 के IPL में भी 49.07 की औसत और 157.92 का स्ट्राइक रेट से 638 रन जोड़े हैं। खास बात तो ये हैं कि वो करंट सीजन में सेंचुरी ठोकने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं। साईं ने IPL के पिछले सीजन भी ऑरेंज कैप (साल 2025- 759 रन) जीता था।