डेस्क। वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत और जिम्बाब्वे के बीच करो या मरो की टक्कर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 72 रन से जीत दर्ज की लेकिन मैच के दौरान टीवी स्क्रीन पर कुछ सेकंड के लिए एक लड़की की झलक दिखाई गई। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें वायरल हो गईं और लोग पूछने लगे कि आखिर ये लड़की कौन है।
जैसे ही स्क्रीनशॉट वायरल हुए एक्स और इंस्टाग्राम पर लोगों ने उसकी पहचान खोजनी शुरू कर दी। एक यूजर @Sareem48 ने ग्रोक से सवाल किया कि यह खूबसूरत लड़की कौन है और उसकी इंस्टाग्राम आईडी क्या है। देखते ही देखते यह लड़की “मिस्ट्री गर्ल” के नाम से ट्रेंड करने लगी।
गलत पहचान कैसे फैली?
एआई चैटबॉट ग्रोक ने जवाब देते हुए उसे स्पोर्ट्स प्रेजेंटर स्वेधा सिंह बहल बता दिया और एक इंस्टाग्राम आईडी भी शेयर कर दी। हालांकि बाद में यह जानकारी गलत निकली। इससे सोशल मीडिया पर और ज्यादा कन्फ्यूजन फैल गया. लोग सही पहचान जानने के लिए और ज्यादा उत्सुक हो गए।
असली नाम क्या निकला?
कुछ देर बाद उसी यूजर ने खुद पोस्ट कर बताया कि यह मिस्ट्री गर्ल दरअसल Naina Bhan हैं। इसके साथ ही उनकी असली इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी शेयर की गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने लिखा कि वह बॉलीवुड डेब्यू के लिए परफेक्ट हैं, तो किसी ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की।
कौन हैं नैना भान?
इंटरनेट पर खोजने पर पता चला कि नैना भान एक इंडियन एक्ट्रेस, मॉडल और ट्रेंड इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर हैं। उन्होंने वेब सीरीज ‘मेड इन हैवन’ में दिलशाद के किरदार से ओटीटी डेब्यू किया था। इसके बाद नेटफ्लिक्स की सीरीज Class में कोएल कालरा की भूमिका से उन्हें खास पहचान मिली। वह फैशन और मॉडर्न साड़ी स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं।
उनकी पढ़ाई और करियर क्या है?
नैना भान ने दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से इतिहास की पढ़ाई की और बाद में गुजरात के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन से फिल्म और वीडियो कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया। एक्टिंग के साथ-साथ वह इंटिमेसी कोऑर्डिनेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं, जहां वे फिल्मों और सीरीज में सुरक्षित और संवेदनशील सीन तैयार करने में मदद करती हैं। एक झलक से शुरू हुई यह कहानी अब सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा चुकी है।