Home » खेल » चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से, आज होगा सीजन का दूसरा एल क्लासिको, जाने दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से, आज होगा सीजन का दूसरा एल क्लासिको, जाने दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में आज (शनिवार) यानी 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। सीजन का 44वां मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें दोनों ही टीमें. . .

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में आज (शनिवार) यानी 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। सीजन का 44वां मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें दोनों ही टीमें अपनी किस्मत बदलकर जीत की राह पर लौटना चाहेंगी।

छठे नंबर पर है चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स 8 में से 5 मैच गंवाकर पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है। छह दिन के ब्रेक के बाद चेन्नई सुपर किंग्स मैदान पर वापसी कर रही है। चेपॉक में गुजरात टाइटंस ने इस टीम को 8 विकेट से हराया था। उस मुकाबले में सीएसके के बल्लेबाज अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण के सामने बेबस नजर आए थे।

9वें पायदान पर है मुंबई इंडियंस

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस भी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के हाथों चौंकाने वाली हार झेलने के बाद इस मुकाबले में उतर रही है। एसआरएच को 244 रन का टारगेट देने के बावजूद यह टीम 6 विकेट से मैच गंवा बैठी थी। 8 में से 6 मुकाबले गंवाने के बाद फिलहाल यह टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर मौजूद है। अपने सीजन को बुरे अंजाम से बचाने के लिए उन्हें जीत की सख्त जरूरत है।

चेन्नई और मुंबई का हेड टू हेड रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने 5-5 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 40 मैच खेले गए हैं, जिसमें 21 मुकाबले एमआई के पक्ष मे रहे, जबकि 19 मैच सीएसके ने जीते हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम