Home » क्राइम » पंजाब के गुरदासपुर में बड़ा एनकाउंटर : दो पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला बदमाश रणजीत ढेर

पंजाब के गुरदासपुर में बड़ा एनकाउंटर : दो पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला बदमाश रणजीत ढेर

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर के गांव आदियां स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात दो पुलिस कर्मियों की बेरहमी से हत्या के केस में फरार आरोपी रणजीत सिंह निवासी आदियां आज यानी बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। मुठभेड़. . .

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर के गांव आदियां स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात दो पुलिस कर्मियों की बेरहमी से हत्या के केस में फरार आरोपी रणजीत सिंह निवासी आदियां आज यानी बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। मुठभेड़ में आरोपित जख्मी हो गया, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह मुठभेड़ सुबह हुई, जब पुलिस टीम आरोपी रणजीत सिंह की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। घायल अवस्था में उसे तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद इलाके में थी दहशत

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रणजीत सिंह शनिवार-रविवार की दरमियानी रात आदियां पुलिस चेक पोस्ट पर हुए हमले में शामिल था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वहां तैनात होमगार्ड जवान अशोक कुमार और एएसआई गुरनाम सिंह की गोलियों से हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल था और पुलिस पर सख्त कार्रवाई का दबाव था।

एक आरोपी हो चुका गिरफ्तार

पुलिस ने मंगलवार को ही इस केस के एक अन्य आरोपित दिलावर सिंह निवासी आलीनंगल को गिरफ्तार कर लिया था। दिलावर सिंह की पूछताछ में ही रणजीत सिंह और उसके दूसरे साथी इंद्रजीत सिंह निवासी आदियां के बारे में अहम सुराग हाथ लगे थे। दिलावर ने बताया था कि रणजीत और इंद्रजीत भी हत्या में शामिल थे। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने दोनों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम